- Hindi News
- Local
- Mp
- Reservation For The Post Of Mayor And President Will Be On December 9
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश के नगर निगमों के महापौर और नगरपालिकाओं व नगर परिषदों के अध्यक्ष पद के आरक्षण की कार्यवाही 9 दिसंबर को भोपाल में होगी।
- 95 % वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया हो चुकी है पूरी
- चुनाव की अधिसूचना 15 दिसंबर के बाद हो सकती है जारी
प्रदेश के नगर निगमों के महापौर और नगर पालिका व नगर परिषद के अध्यक्ष पद के आरक्षण की प्रक्रिया 9 दिसंबर को भोपाल में होगी। इससे पहले 95% वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सरकार यह साफ कर चुकी है कि नगरीय निकायों के चुनाव 1 जनवरी 2020 की स्थिति में बनी मतदाता सूची के आधार पर होंगे। ऐसे में संभावना है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निकाय चुनाव की अधिसूचना 15 दिसंबर तक जारी कर दी जाएगी।
नगरीय विकास एवं आवास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 9 दिसंबर को सुबह 11 बजे रवींद्र भवन में महापौर और अध्यक्ष पद के आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रदेश के 407 निकायों के लिए चक्रानुसार आधार पर इसकी प्रक्रिया की जाएगी। प्रदेश में 16 नगर निगम, 99 नगर पालिकाएं व 292 नगर परिषद हैं। प्रदेश के पुराने 378 निकायों में से 315 का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। महापौर और अध्यक्ष पद के आरक्षण होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की प्रक्रिया शुरू करेगा।