हादसा: बेटी काे बर्थडे सरप्राइज देने जा रहे पिता की कार ट्रक से टकराई, मौत

हादसा: बेटी काे बर्थडे सरप्राइज देने जा रहे पिता की कार ट्रक से टकराई, मौत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

चिचाेली/शाहपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चिचोली का इंजीिनयर बरेठाघाट में हादसे का हुआ शिकार

  • चिचोली का इंजीिनयर बरेठाघाट में हादसे का हुआ शिकार

मामा के घर होशंगाबाद आई 2 साल की बेटी को जन्मदिन का सरप्राइज देने और पत्नी और बेटी को लेने के लिए जा रहे चिचोली निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कार दुर्घटना में मौत हो गई। चिचोली निवासी विनीत पिता विजय आर्य (35) की दो साल की बेटी अमारया का जन्मदिन था।

अपनी बेटी को जन्मदिन की सरप्राइज देने तथा पत्नी और बेटी को चिचोली लाने के लिए विनीत कार से ससुराल होशंगाबाद जा रहा था। शनिवार सुबह बरेठा गांव और घाट के बीच सामने से आ रहे गैस सिलेंडर से भरे ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विनीत स्टेयरिंग और सीट के बीच में फंस गए और घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था विनीत

विनीत पुणे की कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। लॉकडाउन के दौरान वह घर आ गए थे। तीन साल पहले विनीत की शादी हुई थी। उनकी दो साल की बेटी अमायरा का 5 दिसंबर को दूसरा जन्मदिन था। बेटी को सरप्राइज देने तथा पत्नी और बेटी को चिचोली वापस लाने के लिए खुशी-खुशी जा रहे थे, लेकिन हादसे में उनकी मौत हो गई, जिससे बेटी की जन्मदिन की खुशियां गम में बदल गई। शाहपुर पुलिस को सूचना मिलने पर टीआई शिवनारायण सिंह मुकाती, एएसआई विनोद मालवीय स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। कार से शव निकालकर शाहपुर में पीएम के लिए लाए।



Source link