मॉडिफाइड महिंद्रा इन्वेडर (फोटो क्रेडिट- YouTube/Weekend on Wheels)
महिंद्रा इन्वेडर (Mahindra Invader) एक तीन डोर वाली एसयूवी है, जिसे कंपनी ने मॉडिफाइ किया है.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 6, 2020, 5:52 AM IST
मॉडिफाइ इन्वेडर का वीडियो आया सामने
हाल ही में मॉडिफाइड इन्वेडर का एक वीडियो सामने आया है. इसके एक्सटीरियर में मस्टर्ड यलो पेंट दिया गया है, जो कि बेहद ही आकर्षक लग रहा है. इसके सामने के पार्ट में कस्टम ऑफ रोड बंपर दिया गया है. बीच में दो अतिरिक्त लैंप और नीचे के हिस्से में एलईडी फोग लैंप लगाया गया है. इसमें पुराने बंपर को हटा दिया गया है. इस कार को 8-9 इंच तक ऊपर उठा दिया गया है.
इसके अलावा इन्वेडर में 35 इंच के टायर लगाए गए हैं. इसमें आयरनमैन के सस्पेंसन लगाए गए हैं. रूफ पर एलईडी बार लगाया गया है. पलटने पर यात्रियों को बचाने के लिए कार की पूरी बॉडी में एक घेरा दिया गया है. पीछे हिस्से में ऑफ रोड बंपर तथा आफ्टरमार्किट एलईडी टेल लाइट व टेलगेट पर स्पेयर व्हील दिया गया है.
इंटीरियर में भी कई बदलाव
महिंद्रा इन्वेडर के इंटीरियर में भी कई बदलाव किए गए हैं. इंटीरियर में आल-ब्लैक रंग दिया गया है, इसके डैशबोर्ड में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पीछे में स्पीकर दी गई है.
ट्रैक्टर सेल्स में आई जोरदार तेजी
हाल ही में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नवंबर महीने के सेल्स आंकड़े जारी किए हैं. कंपनी के मुताबिक, नवंबर में ट्रैक्टर की बिक्री बढ़कर 32,726 यूनिट हो गई है. इस दौरान सेल्स में 56 फीसदी की ग्रोथ आई है. वहीं, ऑटोमोटिव बिक्री 4 फीसदी बढ़कर 42731 यूनिट हो गई है.