मौत: जहर खाने से बीमार 40 साल के व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

मौत: जहर खाने से बीमार 40 साल के व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

छतरपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

सांकेतिक फोटो

  • दवा खाने से बीमार युवक की मौत

बड़ामलहरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात मौली गांव का 40 वर्षीय व्यक्ति जहरीली दवा खाने से बीमार हो गया। बीमार को परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पर शरीर में अधिक जहर फैल जाने के कारण शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मौली गांव के राजबहादुर पिता महेंद्र सिंह राठौर उम्र 40 वर्ष ने शुक्रवार की देर रात अज्ञात कारणों के चलते जहरीली दवा खा ली। दवा खाने से बीमार युवक को परिजनों ने बड़ामलहरा अस्पताल में दिखवाया।

हालत में सुधार न होने पर ड्यूटी डॉक्टर में मरीज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक के शरीर में अधिक जहर फैल जाने के कारण शनिवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मृतक का पंचनामा तैयार कर शव का पीएम कराते हुए परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link