आरोपी को नंगा कर के सड़क पर घुमाते लोग.
इस घटना का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि दर्जनभर से ज्यादा लोग युवक के हाथ बांधकर उसे सड़क पर ले जा रहे हैं.
भिंड के लहार थाना क्षेत्र का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, कुछ दिन पहले ही आरोपी युवक यहीं की एक नाबालिग लड़की को भगा ले गया था. इससे पूरे इलाके के लोग गुस्साए हुए थे. बीते दिनों आरोपी युवक को लोगों ने धर दबोचा और उससे अपने हिसाब से सजा दी. लोगों ने पहले तो आरोपी युवक के कपड़े उतारे और उसकी पिटाई भी की. नाबालिग लड़की के अपहरण से नाराज स्थानीय लोग इसके बाद भी शांत नहीं हुए. लोगों ने युवक को अर्द्धनग्न अवस्था में ही आसपास के इलाकों में सड़कों पर घुमाया. सरेआम मजनूं का जुलूस निकालने वाले लोग घटना से बेहद नाराज थे.
कुछ लोगों के मामूली रूप से घायल होने की खबर हैइस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि दर्जनभर से ज्यादा लोग युवक के हाथ बांधकर उसे सड़क पर ले जा रहे हैं. लोगों ने नाबालिग लड़की को अगवा करने वाले आरोपी का पूरा जुलूस ही निकाल डाला. हालांकि इसके बाद युवक के पक्ष के कुछ लोग आ पहुंचे, जिनके साथ स्थानीय लोगों की झड़प भी हुई. दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, जिसमें कुछ लोगों के मामूली रूप से घायल होने की खबर है.