श्रेयस अय्यर की बात करें तो वे पूरी वनडे सीरीज में महज 59 रन बना सके.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में हारने के बाद पहले टी20 मैच में विराट कोहली ने एक बार फिर से प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया. ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने इसे लेकर आलोचना की है.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 6, 2020, 12:42 PM IST
वनडे के नंबर 4 के नियमित बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैनबरा में खेले गए पहले टी20 में ड्रॉप कर दिया गया. बेशक अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाए. उन्होंने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2, 38 और 19 रन ही बनाए. पूर्व क्रिकेटर और दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने इसकी कड़ी आलोचना की.
IND vs AUS: अब टेस्ट मैच में भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों की जर्सी पर दिखेंगे बड़े विज्ञापन
मोहम्मद कैफ ने सोनी स्पोर्ट्स पर कहा, ”श्रेयस अय्यर एक समय मुख्य खिलाड़ी बन गए थे. वह आपके नंबर 4 के बल्लेबाज हैं. आप आईपीएल की बात कीजिए या न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज की. नंबर 4 पर खेलते हुए उन्होंने मैच अंत तक पहुंचाए. उन्होंने 33 गेंदों पर नाबाद 50 रन की पारी खेली.” हालांकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में तीन पारियां खराब भी खेलीं. ऐसे में उन्हें पहला टी20 नहीं खिलाया गया.कैफ ने कहा कि मुझे अय्यय के ड्रॉप करने पर कोई आश्चर्य नहीं हुआ. कैफ ने अपनी राय प्रकट करते हुए कहा, ”यह विराट कोहली और शास्त्री की सोच थी. खिलाड़ी भी इसे समझ रहे थे. खिलाड़ी ये भी जानते हैं कि उन्हें केवल दो मैच मिलेंगे. टीम इंडिया इसी तरह की टीम है.”
पाकिस्तान के क्रिकेट कप्तान बाबर आजम को कोर्ट ने लगाई फटकार, महिला ने रेप का लगाया है आरोप
टीम इंडिया ने अय्यर के अलावा जसप्रीत बुमराह को ड्रॉप किया और युजवेंद्र चहल को भी प्लेइंग इलेवन में नहीं खिलाया. बाद में उन्हें रविंद्र जडेजा की जगह उन्हें बतौर कन्कशन सब्स्टीट्यूट खिलाया गया और वह ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 7 विकेट पर 160 रन बनाए. राहुल ने 51 और जडेजा ने 44 नाबाद रन की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया 7 विकेट पर 150 रन बनाकर मैच हार गया. नटराजन ने डेब्यू मैच में तीन विकेट लिए. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को दूसरा टी20 खेला जाएगा.