भोपाल में बच्चों में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है.
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में बच्चों में बड़ी तेजी से कोरोना वायरस (Corona Virus) का संक्रमण (Covid-19) फैल रहा है.
1 साल से 15 साल तक के 44 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए. अगर इस उम्र के हिसाब से 18 साल के लोगों को भी जोड़ा जाए तो यह संख्या 56 होगी. 1 साल के बच्चों की संख्या 5 है. जबकि 11 से 15 साल के बच्चों की संख्या 20 है. बताया जा रहा है कि बेफिक्री और लापरवाही की वजह से बच्चों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है. बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए घर के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग, माक्स और सैनिटाइजर का उपयोग करना जरूरी है.
ये भी पढ़ें: CM अशोक गहलोत से नाराज़ 12 कांग्रेस विधायक पहुंचे दिल्ली, सचिन पायलट के साथ आज सोनिया गांधी से कर सकते हैं मुलाकात
पुराने शहर में तेजी से पहला संक्रमणराजधानी भोपाल के पुराने शहर में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं. इब्राहिम गंज इलाके में तो टोटल लॉकडाउन किया गया है. यहां पर तेजी से संक्रमण फैला है. कुछ दिनों में ही 50 से ज्यादा कोरोना मरीज सामने आए. कलेक्टर ने यहां पर एक सप्ताह तक लॉकडाउन किया है. यहां पर सिर्फ जरूरत की चीजों की सप्लाई की जा रही है. एक परिवार के 10 से 15 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले. इन में भी बच्चों की संख्या करीब 12 बताई जा रही है.