प्रैक्टिस मैच में नई जर्सी के साथ टॉस करते हुए कप्तान अजिंक्या रहाणे (फोटो- BCCI Twitter)
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट की सीरीज़ का पहला मैच 17 दिसंबर से एडिलेडे में खेला जाएगा. ये मैच डे-नाइड का होगा.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 6, 2020, 10:41 AM IST
टेस्ट में नई ड्रेस
टेस्ट मैच में नई ड्रेस की झलक भारत के ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन दिनों के प्रैक्टिस मैच में दिखी. टेस्ट मैच में पहले स्पॉन्सर के लोगो शर्ट की बांयी या दांयी तरफ होती थी. ये काफी छोटे आकार के होते थे. लेकिन 6 महीने पहले आईसीसी ने बड़े स्पॉन्सर लोगो को ट्रायल बेसिस पर शुरू किया. अब सारे टेस्ट मैच में बड़े लोगो के साथ दुनिया की सारी टीमें टेस्ट मैच खेलेंगी. लिहाजा ऑस्ट्रेलियाई टीम भी बड़े स्पॉन्सर लोगो के साथ मैदान पर उतरेगी.
क्यों हुआ ये बदलाव?इस साल जून में आईसीसी ने कोरोना महामारी को देखते हुए ये फैसला किया था. नए और बड़े डिज़ाइन वाले लोगो से टीमों को कंपनियों की तरफ से विज्ञापन के तौर पर ज्यादा पैसे मिलेंगे. टेस्ट मैच के कपड़े पहले साफ-सुथरे होते थे. खिलाड़ियों को सिर्फ 64.5 स्क्वायर सेंटीमीटर एरिया में लोगो लगाने की इजाजत थी. अब इसे बढ़ा कर 206.45 स्क्वायर सेंटीमीटर कर दिया गया है. वनडे और टी-20 में दशकों से शर्ट पर कंपनियों के बड़ विज्ञापन दिखते हैं.
ये भी पढ़ें:- ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका! टी-20 मैच से ठीक पहले मिचेल स्टार्क ने टीम से वापस लिया नाम
कई टीमें दिखी नए लोगो के साथ
टेस्ट में बड़े लोगो के साथ इंग्लैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज़ और न्यूज़ीलैंड की टीम पहले ही खेल चुकी है. जबकि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद से अभी तक कोई टेस्ट नहीं खेला है. लिहाजा दोनों टीमें नई शर्ट के साथ मैदान पर दिखेगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट की सीरीज़ का पहला मैच 17 दिसंबर से एडिलेडे में खेला जाएगा. ये मैच डे-नाइड का होगा. पहली बार टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में डे-नाइट टेस्ट खेलेगी.