जबलपुर में पिता-पुत्र की शातिर जोड़ी: फर्जीवाड़ा कर दूसरे का प्लॉट 11.43 लाख रुपए में बेचा, पीड़ित छह वर्ष से भर रहा बैंक किस्त

जबलपुर में पिता-पुत्र की शातिर जोड़ी: फर्जीवाड़ा कर दूसरे का प्लॉट 11.43 लाख रुपए में बेचा, पीड़ित छह वर्ष से भर रहा बैंक किस्त


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इस प्लाट की फर्जी तरीके से की थी रजिस्ट्री

  • माढ़ोताल पुलिस ने ठगबाज बेटे को गिरफ्तार किया

ठगबाज पिता-पुत्र ने मिलकर फर्जी तरीके से दूसरे के प्लाट की 11.43 लाख रुपए में रजिस्ट्री कर दी। पीड़ित ने ये रकम बैंक से कर्ज लेकर दी थी। अभी तक वह बैंक का कर्ज चुका रहा है। उसे न तो जालसाजों ने प्लाट पर कब्जा दिलाया और न ही पैसे वापस किए। पीड़ित की शिकायत पर माढ़ोताल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
छह वर्ष पहले कराई थी रजिस्ट्री
जानकारी के अनुसार त्रिमूर्ति नगर दमोह नाका निवासी देवेश कुमार चौधरी ने पत्नी पूजा चौधरी के नाम से करमेता कृष्ण विहार में वर्ष 2014 में 1200 वर्गफीट का प्लाट रजिस्ट्री कराई थी। इसके एवज में उसने जयनगर यादव कॉलोनी निवासी अमित यादव और उसके पिता छेदीलाल यादव को 11.43 लाख रुपए बैंक से कर्ज लेकर दिए थे। दोनों ने रजिस्ट्री भी की थी। आज तक कब्जा नहीं मिला। पीड़ित ने जब छानबीन की तो पता चला कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर दूसरे की जमीन रजिस्ट्री कर दी।
माढ़ोताल थाने में दर्ज हुआ था प्रकरण
इस मामले में पीड़ित ने माढ़ोताल थाने में आरोपी अमित यादव और उसके पिता छेदीलाल यादव के खिलाफ धारा 420,467,468,34 भादवि का प्रकरण दर्ज कराया था। दोनों फरार चल रहे थे। माढ़ोताल पुलिस ने उनके घर पर दबिश दी। पुलिस को देखकर अमित भागने लगा। टीम ने उसे दबोच लिया। पिता छेदीलाल यादव भागने में सफल रहा।



Source link