मौसम: जबलपुर में रोजाना बदल रहा मौसम, दिन में तेज धूप, रात में ठंड, दो दिन अभी ऐसा ही रहेगा मिजाज

मौसम: जबलपुर में रोजाना बदल रहा मौसम, दिन में तेज धूप, रात में ठंड, दो दिन अभी ऐसा ही रहेगा मिजाज


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Weather Changing Daily In Jabalpur, Strong Sunshine During The Day, Cold At Night, Two Days Will Remain Like This

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जबलपुर में सोमवार को इस तरह रही सुबह

  • मौसम विभाग का दावा बुधवार से मौसम में आएगा बदलाव बढ़ेगी ठंड

जिले में का मौसम लगातार बदल रहा है। आलम ये है कि दिन में तेज धूप के बाद रात और सुबह ठंड हाे रही है। सोमवार सुबह नौ बजे का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रही। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम साफ होने से विजिबिलिटी आठ किमी की रही। सुबह आर्द्रता 60 प्रतिशत के लगभग रहा।

इस तरह रहा दिसंबर में जिले का मौसम
तारीख अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
01 दिसंबर 28.1 10.4
02 दिसंबर 28.8 10.0
03 दिसंबर 31.0 9.6
04 दिसंबर 29.5 9.4
05 दिसंबर 29.9 11.4
06 दिसंबर 31.0 11.8

उत्तर-पूर्वी हवाओं से रात में हो रही ठंड
जिले में उत्तर-पूर्वी हवा एक किमी की रफ्तार से चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिनों तक जिले में राजस्थान के ऊपर बने चक्रवात का असर और रहेगा। बुधवार से जिले के मौसम में परिवर्तन आएगा और ठंड बढ़ेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास जाने का अनुमान है।



Source link