TATA के मॉडल्स पर मिल रही छूट
टाटा मोटर्स (Tata Motors) साल के आखिर में अपने ग्राहकों (Tata Year End Discounts) के लिए खास ऑफर लेकर आया है. कंपनी अपने कुछ चुनिंदा मॉडल्स पर 65 हजार रुपए तक की छूट दे रहा है.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 7, 2020, 1:35 PM IST
किस गाड़ी पर मिल रही 65 हजार की छूट
आपको बता दें यह ऑफर्स एसयूवी के कैमो और डार्क एडिशन पर उपलब्ध नहीं कराए गए हैं. टाटा हैरियर पर ग्राहकों को 65 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है, जिसमें से 25 हजार रुपये कंज्यूमर स्कीम के लिए और 40 हजार रुपये एक्सचेंज ऑफर के रूप में दिए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: आनंद महिंद्रा ने Twitter पर पूछा सवाल, कहा- सही जवाब देने वालों को देंगे जावा बाइक जैकेटनैक्सॉन पर भी मिल रही छूट
टाटा मोटर्स ग्राहकों को नैक्सॉन सबकॉम्पैक्ट एसयूवी पर 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रही है. बता दें यह ऑफर सिर्फ डीजल वेरियंट पर मिल रहा है. इसके अलावा अगर आप टाटा नैक्सॉन का पेट्रोल वेरियंट खरीदते हैं तो आपको इस पर ऑफर का कोई भी फायदा नहीं मिलता है.
टिआगो हैचबैक पर मिल रही 25 हजार तक की छूट
कंपनी टिआगो हैचबैक पर भी 25 हजार रुपये तक की छूट दे रही है, जिसमें रु 15,000 कन्ज़्यूमर स्कीम के और रु 10,000 एक्सचेंज ऑफर शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: आमआदमी को झटका! दिसंबर में महंगा हुआ दूध, चीनी और चायपत्ती, चेक करें रेट लिस्ट…
टिगोर पर मिलेगी 30 हजार तक की छूट
इसके अलावा कंपनी टाटा टिगोर पर 30 हजार रुपये तक की छूट मिलेगी, जिसमें यह 15,000 रुपये कन्ज़्यूमर स्कीम के और 15,000 रुपये एक्सचेंज ऑफर का फायदा मिलेगा. बता दें कि नवंबर 2020 की तरह दिसंबर में भी टाटा ने अपनी नई प्रिमियम हैचबैक अल्ट्रोज़ पर कोई डिस्काउंट उपलब्ध नहीं कराया है. कंपनी ने कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लिए भी वेबसाइट पर खास ऑफर्स देने की बात कही है.