दुल्हन से मिला कोरोना. नहीं हो सकी विदाई. (सांकेतिक फोटो)
दूल्हा लेकर तो जाना चाहता था दुल्हन, लेकिन एन वक्त पर कोरोना बीच में आ गया. शादी भी हुई, रस्में भी निभाई गईं, लेकिन विदाई नहीं सकी. दुल्हन क्वारंटीन है और बारात बिना उसके रवाना हो गई.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 8, 2020, 12:49 PM IST
जानकारी के मुताबिक, रामनगर में दीप्ती (परिवर्तित नाम) की शादी की तैयारियां चल रही थीं. सब-कुछ ठीक था, लेकिन शादी के चार दिन पहले उसे बुखार और जुकाम की शिकायत होने लगी. जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने उसका टेस्ट किया, लेकिन शादी के दिन तक कोई रिपोर्ट नहीं आई. दोनों परिवारवालों ने रविवार को बारात निकालकर शादी की पूरी रस्में निभा लीं. लेकिन, सोमवार को विदाई से ठीक पहले स्वास्थ्य विभाग का अमला दुल्हन के घर पहुंचा और कोरोना की पॉजिटिव सौंप दी.
मच गया हड़कंप
स्वास्थ्य विभाग ने जैसे ही दुल्हन की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट दी तो वहां बारातियों के बीच हड़कंप मच गया. दुल्हन को घर में ही क्वारंटीन कर दिया गया. उसके अलावा परिवार के तीन अन्य सदस्यों की भी पॉजिटिव रिपोर्ट आ गई है. बताया जा रहा है कि शादी में शामिल अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव हो सकते हैं. स्वास्थय विभाग ने दुल्हन के घर कोविन-19 का नोटिस भी लगा दिया है. गौरतलब है कि सरकार ने अपील की है कि शादियों ने केवल 50 लोग ही शामिल हों, लेकिन लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे.