- Hindi News
- Local
- Mp
- Shivraj Singh Chouhan Government In Madhya Pradesh Transfers 21 Transport Department Inspectors And Constables
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजय सरकार ने परिहवन विभाग के 21 इंस्पेक्टर, सब इस्पेक्टर व प्रधान आरक्षकों की तबादला सूची जारी की।
- फिलहाल मुख्यमंत्री के पास है परिवहन विभाग
राज्य सरकार ने परिवहन विभाग के 15 इंस्पेक्टर, 4 सब इंस्पेक्टर और 2 प्रधान आरक्षकों के तबादले कर दिए हैं। उपचुनाव के बाद पहली तबादला सूची जारी हुई है। फिलहाल यह विभाग मुख्यमंत्री के पास है। उपचुनाव के दौरान परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने 6 माह का कार्यकाल पूरा हाेने पर मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वे चुनाव जीत गए हैं, लेकिन मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाने के कारण परिवहन विभाग की जिम्मेदारी किसी मंत्री को नहीं सौंपी जा सकी है।

परिवहन विभाग की तबादला सूची

परिवहन विभाग की तबादला सूची
उपचुनाव के बाद सरकार ने केवल राज्य प्रशासनिक सेवा के उन अधिकारियों की तबादला सूची जारी की थी, जिन्हें चुनाव आयोग ने पदस्थ किया था। इसके अलावा दो जिलों अशोक नगर और दतिया के कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक की नई पदस्थापना की है। पिछले सप्ताह लोक निर्माण विभाग के 5 इंजीनियरों के तबादले किए गए थे। जबकि इस विभाग में उपचुनाव से पहले करीब तीन दर्जन इंजीनियरों की सूची समन्वय के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी गई थी।