महाकाल के दर्शन: 12 ज्योतिर्लिंग की साइकिल यात्रा पर निकले लखनऊ के आरोह उज्जैन पहुंचे

महाकाल के दर्शन: 12 ज्योतिर्लिंग की साइकिल यात्रा पर निकले लखनऊ के आरोह उज्जैन पहुंचे


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

12 ज्योतिर्लिंग और चारधाम की साइकिल यात्रा पर निकले लखनऊ के 28 वर्षीय आरोह श्रीवास्तव सोमवार को शहर पहुंचे। यहां उन्होंने महाकाल के दर्शन किए। आरोह ने बताया कैसे वे समय की वैदिक गणना के आधार पर वैदिक घड़ी बनाएंगे।

मर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़ इस रिसर्च में जुटे आरोह ने इंग्लैंड के साउथ टायनेसाइड कॉलेज से हायर नेशनल डिप्लोमा इन नॉटिकल साइंस किया है। वे 19 नवंबर को लखनऊ से चले थे।

महाकाल दर्शन के बाद आरोह ने कहा समय देखने के लिए भारत सहित दुनिया के तमाम देश टाइम का मैकेनिकल फॉर्मेट फॉलो कर रहे हैं। जबकि ऋग्वेद में इससे वर्षों पहले कालगणना के आधार पर दिन को चौबीस घंटों में नहीं बल्कि 30 मुहूर्त में विभाजित कर दिया था।

इसी आधार पर मैं वैदिक घड़ी का निर्माण करूंगा, लोगों में इस सिद्धांत की जागरूकता लाने के उद्देश्य से ही मैं साइकिल यात्रा पर निकला हूं। महाकाल मंदिर पर भाजपा संस्कृति प्रकोष्ठ के नगर सह संयोजक मंगेश श्रीवास्तव, आरती खरे, अरविंद किशोर भटनागर ने उनकी अगवानी की।



Source link