30 हजार रुपये तक मिल सकती है Honda Aviator और Hero Maestro जैसे स्कूटर, जानें कैसे खरीदें

30 हजार रुपये तक मिल सकती है Honda Aviator और Hero Maestro जैसे स्कूटर, जानें कैसे खरीदें


बजट में खरीदें बेस्ट स्कूटर

अगर आप स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं लेकिन बजट की वजह से खरीद नहीं पा रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं जिनके द्वारा आप अपने बजट में Honda Aviator और Hero Maestro जैसे स्कूटर खरीद सकते हैं.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 9, 2020, 12:28 PM IST

नई दिल्ली. यदि आप सीमित बजट में बेहतर स्कूटर खरीदना चाहते है तो आप सेकेंड हैंड स्कूटर खरीद सकते हैं. अक्सर लोगों का मानना होता है कि सेकेंड हैंड स्कूटर कुछ खास नहीं होती. लेकिन हम आपको बता देते है कि जब आप ठीक से जांच पड़ताल के बाद कोई गाड़ी खरीदते है तो आप एक अच्छी गाड़ी सर्च कर सकते हैं. चाहे वह बाइक हो, कार हो या फिर स्कूटर हो. आज हम आपको कुछ ऐसे स्कूटर के बारे में बताने जा रहे हैं जो 30 हजार रुपये के अंदर मिल रही हैं, जिन्हें आप खरीद सकते हैं. इस बजट में आपको Honda Aviator, Hero Maestro और Suzuki Swish जैसे स्कूटर आसानी से मिल जाएंगे.

आप कमर्शियल शॉपिंग साइट Droom के जरिए बेहतर सेकेंड हैंड स्कूटर खरीद सकते है. कंपनी की वेबसाइट पर आपको अलग-अलग कंपनी की कई स्कूटर मिल जाएगी. जिनके बारें में droom पर आपको विस्तृत जानकारी भी मिल जाएगी. हम आपके सामने droom पर मौजूद सेकेंड हैंड स्कूटर की डिटेल शेयर कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें : इस कार को चलाने के लिए नहीं होगी चार्जिंग की जरूरत! स्पीड के मामले में इलेक्ट्रिक कारों से कहीं आगे

30000 रुपये के अंदर खरीदें ये स्कूटरHonda Aviator- इस Honda का Aviator Scooter 2016 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है. आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इस स्कूटी को पहले मालिक द्वारा 25,500 रुपये में बेचा जा रहा है पिछले चार सालों में इसे 33,347 किलोमीटर तक चलाया गया है. ये स्कूटी 66 kmpl का माइलेज देती है और यह 12 इंच व्हील साइज के साथ आती है.

Hero Maestro- इस Scooter का 2014 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है. बता दें कि हीरो स्कूटर को पहले मालिक द्वारा 30,000 रुपये में बेचा जा रहा है. पिछले 6 सालों में Hero Maestro को 23,500 किलोमीटर तक चला लिया गया है. स्कूटी 68 kmpl का माइलेजी देती और इसका व्हील साइज 10 इंच है.

ये भी पढ़ें : बदल गया बाइक पर पीछे बैठने का तरीका! अब ऐसे करनी होगी सवारी, जान लें क्या हैं सरकार के नियम

Suzuki Swish- Suzuki ये Scooter 2015 मॉडल है. इसे पहले मालिक द्वारा 27,000 रुपये में बेचा जा रहा है. गौर करने वाली बात यह है कि इस स्कूटर को 5 सालों में 13,000 किलोमीटर तक ही चला लिया गया है. फिलहाल ये सभी स्कूटर दिल्ली सर्किल में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं.





Source link