तेज रफ्तार ने ली जान: साइकिल में तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, सिक्युरिटी कर्मचारी की मौत

तेज रफ्तार ने ली जान: साइकिल में तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, सिक्युरिटी कर्मचारी की मौत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मृतक रतिराम प्रजापति जल्दबाजी में घर से निकला था, कुछ दूरी पर हो गया हादसे का शिकार

  • कंपू के गुढ़ी इलाके में हुई घटना

घर से ड्यूटी के लिए निकले सिक्युरिटी कर्मचारी की साइकिल में तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। घटना बुधवार दोपहर कंपू के गुढ़ा इलाके की है। हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। आरोपी बाइक छोड़कर भाग गया है। घटना के बाद पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर मामला दर्ज किया है। आरोपी की बाइक को पुलिस जब्त कर लिया है।

कंपू के गुढ़ा इलाका स्थित प्रजापति मोहल्ला निवासी 58 वर्षीय रतिराम पुत्र कन्हैयालाल प्रजापति टाटा कंपनी के शोरूम पर बतौर सिक्युरिटी गार्ड पदस्थ हैं। मंगलवार को वह किसी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात लौटे तो सुबह समय पर ड्यूटी नहीं जा सके। दोपहर वह ड्यूटी पर जाने के लिए निकले थे। अभी वह घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रही बाइक क्रमांक एमपी07 एमएस-1066 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में रतिराम की सिर में चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बाइक सवार गाड़ी छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

बाइक का नंबर गलत निकला

बाइक की नंबर प्लेट पर जो नंबर डला हुआ है वह फर्जी लग रहा है। परिवहन विभाग की वेबसाइट पर यह नंबर नो रिकॉर्ड बता रहा है। अब पुलिस गाड़ी के इंजन और चेचेस नंबर के आधार पर गाड़ी के मालिक का पता लगाएगी।



Source link