शव बरामद: आदमगढ़ रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव

शव बरामद: आदमगढ़ रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

हाेशंगाबाद21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आदमगढ़ रेवले ट्रैक पर साेमवार की रात करीब 11:30 बजे राजेंद्र बैस (50) निवासी गाेकुलधाम मालाखेड़ी का शव मिला। काेतवाली पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। मामले की जांच कर रहे काेतवाली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश पाठक ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर अज्ञात शव की जानकारी काेतवाली पुलिस काे मिली।

जानकारी जुटाने पर पता चला कि मालाखेड़ी निवासी राजेंद्र बैस साेमवार की रात करीब 9 बजे घर से निकले थे। जिनका शव दाे घंटे बाद आदमगढ़ रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। परिजनाें ने शव की पुष्टि की है। पाठक ने बताया कि मामले में पूछताछ की जा रही है।



Source link