निकाय चुनाव: होशंगाबाद नपाध्यक्ष का पद पहली बार ओबीसी महिला के लिए आरक्षित

निकाय चुनाव: होशंगाबाद नपाध्यक्ष का पद पहली बार ओबीसी महिला के लिए आरक्षित


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

होशंगाबाद26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सांकेतिक फोटो

  • 1994 से अब तक अध्यक्ष पद के लिए छह बार किया गया है आरक्षण

नगरपालिका अध्यक्ष पद का आरक्षण हाे गया है। हाेशंगाबाद की सीट ओबीसी महिला के नाम हाे गई है। यहां का अध्यक्ष अब ओबीसी महिला के नाम रहेगा। 1994 से अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण लागू हुआ। छठवीं बार आरक्षण हुआ है। पहली बार पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुआ है। शहर में करीब 70 हजार वाेटराें में से 45 प्रतिशत वाेट ओबीसी के ही हैं। इस हिसाब से इस बार चुनाव में राेमांच बढ़ जाएगा। अभी चुनाव की घाेषणा नहीं हुई है।

हाेशंगाबाद में ओबीसी महिला सीट हाेने के साथ ही शहर में राजनीतिक हलचल भी शुरू हाे गई है। ओबीसी के वाेटर भी यहां बड़ी संख्या में हैं। ओबीसी में गाैर समाज, यादव समाज, मांझी समाज, कलार समाज सहित अन्य समाज के लाेग शामिल हैं। अब इसमें पार्टियों के लिए अपना प्रत्याशी का चयन करना है। भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य पार्टियां अभी से अपने प्रत्याशी खाेजने लगे हैं। हालांकि राजनीतिक सूत्राें के अनुसार राजनीति में सक्रिय चेहराें पर पार्टियाें का फाेकस ज्यादा है। भाजपा और कांग्रेस काे अपने प्रत्याशी बनाने में कड़ी मेहनत करना पड़ सकती है।

हाेशंगाबाद नपा में 1994 के बाद से अब तक बने अध्यक्ष

वर्ष आरक्षण अध्यक्ष
वर्ष आरक्षण अध्यक्ष
1994 अना. महिला मीना वर्मा
1999 ओबीसी अबध बिहारी गाैर
2004 अनारक्षित डाॅ. नरेंद्र पांडेय
2009 अना. महिला माया नाराेलिया
2014 अनारक्षित अखिलेश खंडेलवाल
2020 ओबीसी महिला —–

जिले में किस सीट पर काैन-सा आरक्षण

नपा हाेशंगाबाद ओबीसी महिला, इटारसी- ओबीसी मुक्त, पिपरिया सामान्य वर्ग महिला, सिवनीमालवा- सामान्य वर्ग, बाबई सामान्य महिला, साेहागपुर ओबीसी महिला सीट रहेगी।नपा हाेशंगाबाद ओबीसी महिला, इटारसी- ओबीसी मुक्त, पिपरिया सामान्य वर्ग महिला, सिवनीमालवा- सामान्य वर्ग, बाबई सामान्य महिला, साेहागपुर ओबीसी महिला सीट रहेगी।

ये हो सकते हैं दावेदार

भाजपा- माया नाराेलिया, माेनिका चाैकसे, सीमा गाैर, माधुरी शिवहरे।

कांग्रेस- मीना वर्मा, कमला सैनी, सीमा श्रीवास, पुष्पलता जायसवाल।

इटारसी और हाेशंगाबाद में से एक में विधायक, दूसरी में संगठन की चलेगी

नपाध्यक्ष, परिषद अध्यक्षाें की टिकट फाइनल करने में संगठन जितना राेल निभाएगा उतनी अहम भूमिका विधायकों की भी हाेगी। हालही में हुए नगर मंडल अध्यक्ष की नियुक्तियाें में उनकी अहम भूमिका थी। संगठन भी दबदबा बनाए रखने के लिए अपने प्रत्याशी तय करेगा। हाेशंगाबाद, इटारसी दाे नपा एक ही विधायक के क्षेत्र में है। दाे में से एक में विधायक अाैर दूसरी में संगठन की पसंद से टिकट दिया जाएगा।

रायशुमारी के बाद अध्यक्ष और पार्टी हाईकमान तय करेगा टिकट

ओबीसी वर्ग की महिला के लिए कांग्रेस के किसी वरिष्ठ नेता के परिवार के किसी महिला काे माैका मिल सकता है। हालांकि इस वर्ग की कुछ महिला नेता भी सक्रिय हैं। इन महिलाओं और नए चेहरे के बीच पार्टी काे प्रत्याशी चयन करना हाेगा। अध्यक्ष और हाईकमान की सहमति से नाम तय हाेंगे। हालांकि सक्रिय कार्यकर्ता अभी से दावेदारी के लिए प्रयासत हैं। चुनाव डेट घाेषित हाेने के बाद और सक्रियता देखने काे मिलेगी।

इटारसी का अध्यक्ष ओबीसी मुक्त घोषित

इटारसी| नगरपालिका अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मुक्त घोषित हो गया है। नपा के 34 वार्डों के लगभग 90 हजार वोटरों में इस समाज की हिस्सेदारी करी 35% है। यहां से ओबीसी के महिला या पुरुष दोनों अध्यक्ष पद पर दावेदारी कर सकते हैं। अब भाजपा-कांग्रेस पिछड़ा वर्ग समाज से प्रत्याशी चयनित करेंगी।



Source link