हाेशंगाबाद: कथावाचकाें, दुकानदारों व वाॅलिंटियर्स की बैठक कल, सेठानीघाट काे प्लास्टिक मुक्त करने का प्रयास

हाेशंगाबाद: कथावाचकाें, दुकानदारों व वाॅलिंटियर्स की बैठक कल, सेठानीघाट काे प्लास्टिक मुक्त करने का प्रयास


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

हाेशंगाबाद40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतिकात्मक फोटो

  • उपयंत्रियाें काे मिली हर दिन की जवाबदारी

सेठानीघाट काे साफ स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नगरपालिका ने प्लान तैयार कर लिया है। घाट काे स्वच्छ रखने में हर वर्ग की भागीदारी रहेगी। सीएमओ माधुरी शर्मा ने बताया प्रशासक और कलेक्टर धनंजय सिंह के निर्देशानुसार सेठानीघाट काे प्लास्टिक मुक्त करने के लिए कथाकार, गाेताखाेर, और दुकानदाराें के साथ वाॅलिंटियर की शुक्रवार काे बैठक हाेगी।

इसमें सभी काे सेठानीघाट काे साफ और स्वच्छ रखने के लिए वाॅलंटियर बनकर प्लास्टिक मुक्त अभियान के लिए प्रेरक बनाने का काम हाेगा। इसमें सभी काे डस्टबिन रखने और प्लास्टिक की जगह कागज के लिफाफे उपयाेग करने के लिए तैयार किया जाएगा। लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया जाएगा।

उपयंत्रियाें काे मिली हर दिन की जवाबदारी

साेमवार को विष्णु प्रसाद यादव, मंगलवार चेतन घूमरकर, बुधवार विकास मेहरा, गुरुवार श्वेता सुमन, शुक्रवार काे महेंद्र ताेमर, शनिवार काे प्रतिमा बिलिया काे सेठानी घाट पर स्वच्छता और निगरानी की जवाबदारी साैंपी गई है।

नेहरू पार्क की पुताई हुई

नगरपालिका सेठानी घाट के अलावा पूरे शहर में भी स्वच्छता अभियान चला रही है। बुधवार को नेहरू पार्क में दीवार पुताई और पेटिंग का कार्य किया गया। गुरुवार को कोठी बाजार, वीआईपी रोड, रेस्ट हाउस की दीवारों की पुताई एवं सफाई का कार्य होगा। नपा अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

सेठानी घाट पर चलेगा राेकाे-टाेकाे अभियान

सीएमओ माधुरी शर्मा ने बुधवार काे सेठानीघाट पर उपयंत्रियाें के अलावा हाेमगार्ड के कमांडेंट के साथ बैठक कर राेकाे-टाेकाे अभियान चलाने के लिए कहा। सीएमओ ने कहा-घाट पर प्लास्टिक, साबुन शैम्पू और मंजन का उपयाेग सहित गंदगी करने वाले हर व्यक्ति काे टाेका जाएगा।



Source link