Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इटारसीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
सांकेतिक फोटो
हैदराबाद से हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन 1 जनवरी 2021 से परिवर्तित टाइम टेबल से चलेगी। प्रतिदिन दोपहर 3.15 बजे इटारसी आएगी। बैतूल और होशंगाबाद जिले में मुलताई, आमला, बैतूल, घोड़ाडोंगरी व होशंगाबाद में भी रुकेगी। यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित होगी।
02721 हैदराबाद-हजरत निजामुद्दीन : 1 जनवरी 2021 से हैदराबाद स्टेशन से रात 11 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 3.15 बजे इटारसी आएगी। यहां 10 मिनट रुकेगी। दोपहर 3.43 बजे होशंगाबाद में दो मिनट का हाल्ट होगा। शाम 4.53 हबीबगंज व 5.10 बजे भोपाल पहुंचेगी। शाम 7.20 बजे बीना आकर तीसरे दिन सुबह 3.40 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी।
02722 हजरत निजामुद्दीन-हैदराबाद: 3 जनवरी 2021 से हजरत निज़ामुद्दीन स्टेशन से रात 10.50 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 7.25 बजे बीना व 9.40 बजे भोपाल पहुंचेगी। सुबह 11.02 बजे होशंगाबाद रुककर 11.40 बजे इटारसी आएगी। तीसरे दिन सुबह 3.40 बजे हैदराबाद स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन पूरी तरह आरक्षित रहेगी