परवेज़ हुसैन इमॉन (फोटो- @BCBtigers)
Bangabandhu T20 Cup: ये इस टूर्नामेंट का सबसे तेज़ शतक है. बारिशल को 19वें ओवर की पहली गेंद पर ही धमाकेदार जीत मिल गई. परवेज शतक लगा कर नॉट आउट रहे.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 10, 2020, 8:34 AM IST
परवेज़ की ताबड़तोड़ पारी
ढाका में खेले गए इस मैच में आमने-सामने थी मिनिस्टर राजशाही और फॉर्चूयन बारिशल की टीमें. पहले बैटिंग करते हुए राजशाही ने 20 ओवर में 221 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया. जवाब में बारिशल की तरफ से कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज़ तमीम इक़बाल 53 रन बनाने के बाद आउट हो गए. लेकिन इसके बाद मैदान पर जो कुछ भी हुआ वो इतिहास बन गया. परवेज़ हुसैन ने रनों की सुनामी ला दी. 18 साल के इस बल्लेबाज़ ने ओवर दर ओवर चौके छक्के की बारिश कर दी. उन्होंने फरहद रेज़ा के एक ही ओवर में 3 छक्के और एक चौका लगा दिया. इस ओवर में उन्होंने 23 रन बना डाले. सिर्फ 25 गेंदों पर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया.
Hero of the match
Parvez Hossain Emon, remember the name #BangabandhuT20Cup #BangabandhuT20Cup2020 #FBvMGR pic.twitter.com/PBrYfQ8iZT— Cricket97 (@cricket97bd) December 8, 2020
42 गेंदों पर शतक
परवेज़ हुसैने ने इसके बाद अगले 17 गेंदों पर 50 रन और बना डाले. लिहाजा उन्होंने सिर्फ 42 गेंदों पर 100 रनों की नाबाद ताबड़तोड़ पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 7 छक्के लगाए. यानी 78 रन उन्होंने चौके छक्के से बना डाले. बारिशल को 19वें ओवर की पहली गेंद पर ही धमाकेदार जीत मिल गई. परवेज शतक लगा कर नॉट आउट रहे.
ये भी पढ़ें:-रहाणे की कप्तानी का फैन हुआ ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, कहा- टीम इंडिया को आएंगे रास
टी-20 में सबस ेतेज़ शतक का रिकॉर्ड
टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज़ शतक का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर के नाम है. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ साल 2017 में सिर्फ 36 गेंदों पर शतक ठोका था. वैसे टी-20 में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. उन्होंने आईपीएल में सिर्फ 30 गेंदों पर शतक ठोका था. इसके बाद ऋषभ पंत की बारी आती है. उन्होंने 32 गेंदों पर शतक लगाया था.