जबलपुर में कलियुगी बेटे ने मां की हत्या कर दी. (सांकेतिक फोटो)
बेटे को शक था कि उसकी मां ने उसके बेटे की हत्या की है. यह हत्या जादू-टोने के चलते हुई है. इस बात से नाराज बेटे ने 80 साल की मां का फावड़े से सिर फोड़ दिया और हो गई दर्दनाक मौत.
- Last Updated:
December 10, 2020, 8:31 AM IST
जबलपुर. जबलपुर के गांव गर्दा खमरिया में रिश्ते उस वक्त तार-तार हो गए, जब एक कलियुगी बेटे ने 80 साल की मां की दर्दनाक हत्या कर दी. बेटे को शक था कि मां ने जादू-टोने करके उसके बेटे की हत्या कर दी थी. बुजुर्ग महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, पनागर थाने के अंतर्गत आने वाले गांव गर्दा खमरिया में विश्राम मां कौराबाई और बेटी के साथ रहता था. बुधवार दोपहर करीब 1 बजे जब विश्राम घर आया तो उसने मां को देखा. उसे अचानक पता नहीं क्या हुआ कि उसने फावड़े से मां के सिर पर जोरदार वार किये. वृद्ध महिला उसी वक्त खून से लथपथ होकर बेहोश हो गई. कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया. घटना को अंजाम देने के बाद विश्राम को कुछ सूझा नहीं और वो घर के पीछे छुप गया. इस घटना की जानकारी उसकी बेटी ने पड़ोसी को दी. पड़ोसी ने पुलिस को बुला लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
जादू-टोने का शकपुलिस जांच में सामने आया कि विश्राम के बेटे की 6 महीने पहले ही मौत हो गई थी. उसे शक था कि उसकी मां कौराबाई ने जादू-टोने के चलते उसके बेटे की हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से वह मां से बेहद नाराज रहने लगा. उसने पुलिस को बताया कि जब मां आंगन में बैठी थी तो उसे देखते ही पता नहीं क्या हुआ और उसने मां के सिर पर वार कर दिया.