IND VS AUS: टेस्ट सीरीज़ से पहले स्मिथ बोले- भारत को इशांत शर्मा की खलेगी कमी, बुमराह और शमी की कर गए तारीफ

IND VS AUS: टेस्ट सीरीज़ से पहले स्मिथ बोले- भारत को इशांत शर्मा की खलेगी कमी, बुमराह और शमी की कर गए तारीफ


स्टिव स्मिथ (फ़ाइल फोटो)

IND VS AUS: इशांत शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे पर 23.81 की औसत से 11 विकेट लिए थे. ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे पर भारत को ऐतिहासिक जीत मिली थी.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 10, 2020, 10:55 AM IST

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा धाकड़ बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ (Steven Smith) ने कहा है टेस्ट सीरीज़ में टीम इंडिया को तेज़ गेंदबाज़ इशांत शर्मा (Ishant Sharma) की कमी खलेगी. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि टीम इंडिया के पास जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और मोहम्मद शमी जैसे अच्छे गेंदबाज़ हैं. इशांत घायल होने के चलते ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर नहीं जा सके. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि बुमराह और शमी की साथ नई गेंद की जिम्मादेरी उमेश यादव के हाथों में होगी. बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज़ का पहला मैच 14 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा.

‘इशांत को मिस करेगी टीम इंडिया’
स्मिथ से पूछा गया कि क्या ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम इंडिया की बॉलिंग अटैक को मजबूत माना जा सकता है. इसके जवाब में स्मिथ ने कहा, ‘इशांत का न होना टीम इंडिया के लिए नुकसान है. उन्होंने काफी क्रिकेट खेली है और वो एक अच्छे गेंदबाज़ हैं. उनके बिना टीम इंडिया की बॉलिंग उतनी मजबूत नहीं है. मोहम्मद शमी ने भी काफी क्रिकेट खेली है. इसके अलावा बुमराह शानदार गेंदबाज़ है. स्पिन के मोर्चे पर अश्विन, जडेजा और कुलदीप भी काफी अच्छे गेंदबाज़ हैं. भारत को हराने के लिए हमें शानदार प्रदर्शन करना होगा.’

इशांत का न होनाइशांत शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे पर 23.81 की औसत से 11 विकेट लिए थे. ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे पर भारत को ऐतिहासिक जीत मिली थी. इस जीत में इशांत का बेहद अहम रोल रहा था. इस बार आईपीएल में वो घायल हो गए थे. हालांकि अब वो ठीक हो गए हैं. लेकिन कोरोना के चलते उन्हें ऑस्ट्रेलिया में करीब दो हफ्ते तक क्वारंटीन में रहना पड़ता. ऐसे में अब ये संभव नहीं था कि वो टेस्ट सीरीज़ में खेल सके.

ये भी पढ़ें:- 18 साल के बल्लेबाज ने महज 42 गेंदों पर ठोका शतक, सिर्फ चौके-छक्के से बना डाले 78 रन

स्मिथ की होगी वापसी
बता दें कि भारत के पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर स्मिथ टीम में नहीं थे. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में वो बॉल टेंपरिंग के दोषी पाए गए थे. जिसके बाद उन पर बैन लगा दिया गया. स्मिथ ने कहा कि वो भारत के पिछले दौरे को ठीक से फॉलो नही कर सके थे. उन्होंने कहा कि उनके लिए बाहर से इस सीरीज़ को देखना बेहद मुश्किल था. स्मिथ को भारत के खिलाफ खेलना हमेशा रास आया. हाल ही उन्होंने वनडे सीरीज़ में बैक टू बैक सेंचुरी लगाई थी. ऐसे में टेस्ट सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी.





Source link