धू-धू कर जली कार: छिंदवाड़ा में चलती कार में शॉर्ट सर्किट लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई

धू-धू कर जली कार: छिंदवाड़ा में चलती कार में शॉर्ट सर्किट लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

छिंदवाड़ा9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इस तरह कार से आग की लपटें निकलती रहीं।

जिले में बुधवार देर रात चलती कार में आग लग गई। दमकल और पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। पांढुर्ना निवासी राधेश्याम बेलखेड़े टवेरा कार से बड़चिचोली से पांढुर्ना की ओर जा रहे थे। सिवनी गांव के पास कार से अचानक धुआं उठने लगा। कुछ देर बाद ही कार लपटों से घिर गई। उन्होंने कार को साइड में रोका और कूदकर जान बचाई। हादसे की वजह कार की वायरिंग में शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। एडिशनल एसपी संजीव उइके ने बताया कि घटना में लापरवाही की बात सामने नहीं आई है। फिर भी जांच की जा रही है।



Source link