IND A vs AUS A: चोटिल मोइजेस हेनरिक्स दूसरे अभ्यास मैच से हुए बाहर

IND A vs AUS A: चोटिल मोइजेस हेनरिक्स दूसरे अभ्यास मैच से हुए बाहर


सिडनी. हैमस्ट्रिंग खिंचाव से जूझ रहे ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला मोइजेस हेनरिक्स (Moises Henriques) भारत के खिलाफ शुक्रवार (11 दिसंबर) को दूसरा दिन-रात का अभ्यास मैच नहीं खेल सकेंगे. 33 साल के हेनरिक्स को 12 सदस्यीय ऑस्ट्रेलिया ए टीम में चुना गया था, हालांकि वह टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं. ‘द वेस्ट ऑस्ट्रेलिया’ की रिपोर्ट के अनुसार ,”हरफनमौला मोइजेस हेनरिक्स हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण गुलाबी गेंद से खेला जाने वाला दूसरा अभ्यास मैच नहीं खेल सकेंगे. ऑस्ट्रेलिया के चोटिल खिलाड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है.”

क्वींसलैंड के हरफनमौला जैक विल्डरमथ को उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया ए टीम में शामिल किया गया है. इससे पहले डेविड वॉर्नर चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हैं.युवा बल्लेबाज विल पुकोवस्की को सिर में चोट लगी है जबकि जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क को भी मामूली चोटें हैं.

विराट और धोनी पर भिड़े गावस्कर और मैथ्यू हेडन, बताया कौन है दशक का बेस्ट वनडे क्रिकेटर

वहीं, दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ गुलाबी गेंद से खेले जाने वाले दूसरे अभ्यास मैच में भारत की नजरें दूसरे स्पिनर कुलदीप यादव या अतिरिक्त बल्लेबाज हनुमा विहारी पर रहेंगी, चूंकि 17 दिसंबर से शुरू हो रहे दिन रात के पहले टेस्ट के लिए यह मैच ‘ड्रेस रिहर्सल’ की तरह होगा. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाला दिन-रात का यह मैच पहले टेस्ट की तैयारी के लिS अच्छा अवसर होगा. वैसे यहां की सपाट पिच एडिलेड ओवल की पिच से एकदम अलग है. इयान चैपल के अनुसार एडिलेड में पिच पर घास जमी होगी.इस मैच में विराट कोहली शायद नहीं खेलेंगे, जिन्होंने संकेत दिया है कि टेस्ट सीरीज के लिए वह अपनी तैयारी अलग से करेंगे. यह रणनीति का हिस्सा भी हो सकता है, ताकि ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट मैच में उनकी तैयारी की भनक नहीं लग सके. ऑस्ट्रेलिया के नए उभरते खिलाड़ी कैमरुन ग्रीन के पास टीम प्रबंधन को प्रभावित करने का एक और मौका होगा. वहीं, मिशेल स्वीप्सन उम्मीद कर रहे होंगे कि अगले साल एससीजी पर होने वाले तीसरे टेस्ट में उन्हें मौका मिले.

दोनों टीमें इस तरह हैं :

भारत : विराह कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा.

अगर रोहित शर्मा फिटनेस टेस्ट पास करते हैं तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया जाना चाहिए: तेंदुलकर

ऑस्ट्रेलिया ए : सीन एबॉट, जो बर्न्स, एलेक्स कैरी (कप्तान), हैरी कोंवे, कैमरुन ग्रीन, मार्कस हैरिस, निक मेडिंसन, बेन मैकडरमोट, मार्क स्टीकेटी , विल सदरलैंड, मिशेल स्वीप्सन, जैक विल्डरमथ.





Source link