लंदन: इंग्लैंड ने आज ही के दिन पिछले साल 14 जुलाई को पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था. वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक लॉर्डस मैदान पर टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक के सबसे रोमांचक और यादगार वर्ल्ड कप फाइनल में से एक बन गया था. इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को विवादास्पद बाउंड्री की गिनती के नियम के आधार पर हराकर पहली बार वर्ल्ड कप जीता था. फाइनल मुकाबला टाई रहा था और इसके बाद सुपर ओवर भी बराबरी पर जाकर छूटा था.
यह भी पढ़ें- धोनी के बाद विराट कोहली के इस नए लुक ने फैंस को किया हैरान, देखिए तस्वीर
लगाातार दूसरी बार फाइनल खेलने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट पर 241 रन का स्कोर बनाया था।. इसमें हेनरी निकोलस ने 55 और टॉम लाथम ने 47 रनों का योगदान दिया था.
#OnThisDay in 2019… pic.twitter.com/a23cGHSGyL
— ICC (@ICC) July 14, 2020
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान इंग्लैंड ने एक समय तक 86 रन तक अपने चार विकेट गंवा दिए थे. लेकिन इसके बाद बेन स्टोक्स (84) और जोस बटलर (59) ने बेहतरीन पारी खेलकर टीम को 203 रनों के स्कोर पर तक पहुंचाया. इंग्लैंड जब जीत की दहलीज पर पहुंचने वाली थी कि तभी जिम्मी नीशम और लॉकी फग्र्यूसन लगातार विकेट झटककर न्यूजीलैंड को जीत की तरफ लेकर गए.
मैच के अंतिम ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर इंग्लैंड को पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए 9 रनों की दरकार थी. स्टोक्स चौथी गेंद का सामना करने के लिए तैयार थे जबकि उनके टीम साथी आदिल राशिद दूसरे छोर पर थे. स्टोक्स ने चौथी को डीप मिडविकेट पर खेलकर 2 रन बटोरे.
Beautiful scenes
England lifted their maiden #CWC19 trophy at the Home of Cricket after an exhilarating encounter against New Zealand. This video shows how much it meant to them!#WeAreEngland pic.twitter.com/JLwSj9CPaa
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) July 15, 2019
5वीं गेंद पर स्टोक्स ने खेलकर दूसरे छोर पर जा ही रहे थे कि मार्टिन गुप्टिल का थ्रो स्टोक्स के बल्ले से टकराकर सीमा रेखा के पार चली गई और इंग्लैंड को 6 रन दे दिया गया. इस तरह मैच टाई हो गया और मुकाबला सुपर ओवर में चला गया.
Agony in 2015 Ecstasy in 2019#OnThisDay last year Morgan’s men created history pic.twitter.com/ZLXmwMbZYF
— England Cricket (@englandcricket) July 14, 2020
वर्ल्ड कप इतिहास के अब तक के पहले सुपर ओवर में दोनों ही टीमें 15-15 रन ही बना पाई. लेकिन इंग्लैंड ने मैच में कुल बाउंड्री लगाई जबकि न्यूजीलैंड की ओर से 17 बाउंड्री ही लग पाई और इंग्लैंड को बाउंड्री नियम के आधार पर विजेता घोषित किया गया.
(इनपुट-आईएएनएस)