- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Health Services, Kovid And Emergency Services Will Remain Suspended In Private Hospital In Ujjain On Friday
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- आयुर्वेद डिग्रीधारकों को सर्जरी का अधिकार देने का आइएमए कर रहा विरोध
आयुर्वेदिक चिकित्सकों को सर्जरी का अधिकार दिए जाने के विरोध में आइएमए के आह्वान पर शुक्रवार को निजी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं ठप रहेंगी। इससे प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों को एक दिन के लिए असुविधा का सामना करना होगा। आइएमए के जिलाध्यक्ष डॉ कात्यायन मिश्र ने बताया कि निजी अस्पतालों में कोविड और इमरजेंसी सेवाओं को बंद नहीं करने का फैसला लिया गया है। केंद्र सरकार ने आयुर्वेदिक चिकित्सकों को एलोपैथी में सर्जरी करने के अधिकार का आइएमए विरोध कर रहा है। शुक्रवार को ओपीडी सेवा बंद रहेगी। टॉवर चौक पर प्रदर्शन कर विरोध जताएंगे। एक अनुमान के मुताबिक उज्जैन में करीब तीन दर्जन बड़े निजी अस्पताल हैं। हड़ताल से निजी अस्पतालों में इलाज कराने वाले करीब 8 से 12 हजार मरीज प्रभावित होंगे।