भारतीय टी20 टीम की कप्तानी को लेकर आईपीएल 2020 के बाद से बहस चल रही है (Indian Cricket Team/Instagram)
पार्थिव पटेल ने कहा, ”रोहित शर्मा ने हमें दिखाया है कि टीम कैसे बनाई जाती है. उन्होंने हमें दिखाया है कि टूर्नामेंट कैसे जीते जाते हैं. ऐसे में मुझे नहीं लगता कि एक फॉर्मेट की कप्तानी रोहित को देने में कोई नुकसान है. इससे विराट कोहली से भी दबाव कुछ कम होगा.”
- News18Hindi
- Last Updated:
December 11, 2020, 7:23 AM IST
क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास लेने वाले पार्थिव पटेल ने स्पोर्ट्स तक पर अपने क्रिकेटिंग करियर को लेकर भी कई बातें कीं. इसी दौरान जब वर्तमान भारतीय क्रिकेट टीम में कप्तानी का सवाल आया तो उन्होंने टी20 क्रिकेट में कप्तानी को लेकर विराट कोहली की बजाय रोहित शर्मा का समर्थन किया.
Ind vs Aus: इयान चैपल बोले- ड्रिंक करते हुए रवि शास्त्री ने बताया भारत का तीसरा सीमर कौन होगा
पार्थिव पटेल ने कहा, ”रोहित शर्मा ने हमें दिखाया है कि टीम कैसे बनाई जाती है. उन्होंने हमें दिखाया है कि टूर्नामेंट कैसे जीते जाते हैं. ऐसे में मुझे नहीं लगता कि एक फॉर्मेट की कप्तानी रोहित को देने में कोई नुकसान है. इससे विराट कोहली से भी दबाव कुछ कम होगा. रोहित ने कई टूर्नामेंट जीते हैं, ऐसे में यह देखना काफी रोमांचक होगा कि वह दबाव में किस तरह फैसले लेते हैं. मुंबई इंडियंस की टीम हर सीजन में संतुलित नहीं होती है, लेकिन रोहित ने हमें दिखाया कि किस तरह खिलाड़ी तैयार किए जाते हैं और रिजल्ट दिया जाता है.”मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की वजह से ही पार्थिव चाहते हैं कि टी20 क्रिकेट के नेतृत्व में बदलाव हो. जबकि रोहित चोट लगने की कुछ परेशानी हुई है. ऐसे में पार्थिव को लगता है कि ‘हिटमैन’ को अगले साल शोपीस इवेंट से पहले काम दिया जा सकता है, अगर वह एक निश्चित स्तर की फिटनेस बनाए रखते हैं. उन्होंने कहा, ”मेरे हिसाब से टी20 वर्ल्ड कप के लिए अगर रोहित शर्मा खेलने के लिए फिट हैं तो उन्हें टूर्नामेंट से पहले कप्तानी दी जानी चाहिए.”
संन्यास लेने के एक दिन बाद ही 5 बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस से जुड़े पार्थिव पटेल
पार्थिव पटेल ने यह भी कहा कि रोहित और कोहली के बीच अलग-अलग प्रारूपों में कप्तानी के बंटवारे की बात से दोनों सुपरस्टार खिलाड़ियों के बीच प्रतिद्वंद्विता नहीं बढ़ेगी. यह तथ्य है कि प्रशंसकों, पूर्व क्रिकेटरों और पंडितों के बीच इस विषय पर इतनी चर्चा हो रही है, क्योंकि भारत में दो शानदार कप्तान हैं.
उन्होंने कहा, ”यह बहस रोहित और विराट के बीच प्रतिद्वंद्विता पैदा नहीं करेगी, लेकिन लेकिन जिस कारण से हम इस सवाल पर चर्चा कर रहे हैं, क्योंकि कि भारत के पास कप्तानी में विकल्प हैं. अगर विकल्प ही नहीं होते तो दोनों के बीच कोई तुलना ही नहीं होती. आईपीएल ने दोनों खिलाड़ियों को प्लेटफॉर्म दिया और इसी कारण से दोनों की कप्तानी को लेकर तुलना की जा रही है. बता दें कि पार्थिव पटेल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में विराट कोहली की कप्तानी में खेला है.