Weather Alert: भोपाल-रतलाम में बूंदा-बांदी, बादल छाने से बढ़ा ठंड का अहसास

Weather Alert: भोपाल-रतलाम में बूंदा-बांदी, बादल छाने से बढ़ा ठंड का अहसास


भोपाल और रतलाम में हल्की-हल्की बारिश हुई और मौसम सुहावना हो गया. इसके साथ ही हल्की गुलाबी सर्दी बढ़ गई है. पूरे प्रदेश में अगले दो दिन मौसम किसी भी तरह की करवट ले सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में कई जगहों पर बादल छाए रहेंगे.

भोपाल और रतलाम में हल्की-हल्की बारिश हुई और मौसम सुहावना हो गया. इसके साथ ही हल्की गुलाबी सर्दी बढ़ गई है. पूरे प्रदेश में अगले दो दिन मौसम किसी भी तरह की करवट ले सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में कई जगहों पर बादल छाए रहेंगे.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 11, 2020, 8:51 AM IST

भोपाल. प्रदेश में मौसम ने शुक्रवार को पलटी खाई. भोपाल और रतलाम में मौसम शुक्रवार सुबह सुहाना हो गया. भोपाल में सुबह करीब 6.30 बजे तो रतलाम में गुरुवार देर रात हल्की-हल्की बूंदा-बांदी होने लगी और बादल छा गए. मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिन भर हल्की-हल्की बारिश होने की संभावना है. हवा की रफ्तार 13 किमी/घंटा होने की संभावना है. भोपाल और रतलाम के साथ-साथ प्रदेश के कई अन्य जिलों का भी मौसम बदलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

मौसम विभाग के मुताबिक मध्‍य प्रदेश में आने वाले दो दिन मौसम के हिसाब से उतार-चढ़ाव वाले होंगे. इंदौर और उज्जैन में बारिश होने के संभावना है. रतलाम में दो दिन और बूंदा-बांदी हो सकती है. बुधवार को यहां का न्यूनतम तापमामन 14.4 डिग्री दर्ज किया गया था. पचमढ़ी में जहां तापमान गिरने से ठंड बढ़ी है, तो वहीं खरगौन अभी भी गर्म बना हुआ है. प्रदेश में बादल छाने से रात का तापमान हल्का बढ़ सकता है.

यह है मौसम विभाग का कहना

मौसम वैज्ञानिक हरिशंकर पांडे का कहना है कि दक्षिण पूर्व अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, साथ ही गुजरात की तरफ से नमी आनी शुरू हो गई है. इस वजह से प्रदेश में बादल छा गए हैं और बारिश होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि पश्चिम राजस्थान के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है. पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभ मंडल की पछुआ पवनों के बीच एक टर्फ के रूप में समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर धुरी बनाते हुए सक्रिय हैं.पचमढ़ी ठंडा, खरगौन गर्म
मौसम के इस बदलते मिजाज के बीच पचमढ़ी में कल पारा गिर गया था. यहां रात का पारा प्रदेश में सबसे कम 6.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था. शेष पूरे प्रदेश में पारा 10 डिग्री सेल्सियस के करीब ही रिकॉर्ड किया गया. उमरिया दूसरे नंबर पर रहा था, जबकि खरगौन का तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था.





Source link