- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- MP Bhopal Girl Rape Case Update; Class 2nd Student Kidnap And Rape At Wedding Ceremony In Madhya Pradesh Capital
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल में शादी समारोह के दौरान 21 साल के लड़के ने 8 साल की मासूम से ज्यादती की।
- बच्ची के रोते हुए मिलने पर हुआ घटना का खुलासा पुलिस ने आरोपी को घर से दबोचा
भोपाल में एक शादी समारोह में कक्षा दूसरी में पढ़ने वाली 8 साल की मासूम का अपहरण कर लिया गया। 21 साल का आरोपी उसे अपने चाचा की छत पर ले गया, जहां उसके साथ उसने दुष्कर्म किया। आरोपी मासूम को चॉकलेट दिलाने के बहाने वह अपने साथ ले गया था। घटना का पता तब चला जब मासूम मां को रोते हुए मिली। पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो वह आराम से सोते मिला।
सीएसपी निशातपुरा अनिल त्रिपाठी के अनुसार 8 साल की मासूम कक्षा दूसरी में पढ़ती है। वह गुरुवार रात अपनी मां के साथ छोला मंदिर इलाके में अपनी बुआ के यहां शादी समारोह में आई थी। रात करीब 11:30 बजे वह मां को रोते होते हुए मिली। मां के पूछने पर उसने बताया कि एक अंकल उसे छत पर ले गए थे। उन्होंने कहा था वह टॉफी देंगे। उसके बाद उन्होंने उसके साथ गलत काम किया।
बेटी की बात सुनते ही मां परिजनों के साथ छोला मंदिर थाने आ गई थी। पुलिस ने बच्ची के बताए हुलिए के आधार पर जब आसपास तलाश की, तो एक युवक पर संदेह हुआ। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया। बच्ची ने आरोपी को पहचान लिया। प्राइवेट कंपनी में काम करने वाला 21 साल का आरोपी अभिषेक ठाकुर के खिलाफ पुलिस ने पास्को एक्ट और दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में FRI की गई।
घर पर आराम से सोता मिला अभिषेक
सीएसपी त्रिपाठी के अनुसार आरोपी घर पर आराम से सोता मिला। बच्ची ने बताया कि रात को अभिषेक उसके पास आया और बोला कि वह टॉफी देगा। इसलिए वह उसके साथ चली गई। पूछताछ में अभिषेक ने कबूल किया। उसने बताया कि वह बच्ची को पड़ोस में रहने वाले अपने चाचा के मकान की छत पर ले गया था। उसने दुष्कर्म किया। भीड़-भाड़ और लोगों के लगातार यहां-वहां से निकलने के कारण वह उसके बाद अपने घर आ गया था। वह यहां अपने माता पिता के साथ रहता है और प्राइवेट जॉब करता है। बच्ची ठीक ठाक है। हालांकि अभिषेक ने उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की थी, लेकिन वह उसमें सफल नहीं हो सका।
हत्या तक की संभावना थी
सीएसपी त्रिपाठी ने बताया कि भीड़-भाड़ होने के कारण आरोपी अभिषेक मासूम को अपने साथ ले गया था। उसने मासूम से दुष्कर्म करने की काफी कोशिश की, लेकिन वह उसमें सफल नहीं हो पाया। अगर भीड़-भाड़ नहीं होती तो आरोपी मासूम की हत्या भी कर सकता था।