वियाग्रा की गोली खाने से मौत: भोपाल में शक्ति वर्धक दवा की 10 गोली खाकर 21 साल का युवक अस्पताल पहुंचा; इलाज के दौरान मौत

वियाग्रा की गोली खाने से मौत: भोपाल में शक्ति वर्धक दवा की 10 गोली खाकर 21 साल का युवक अस्पताल पहुंचा; इलाज के दौरान मौत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में वियाग्रा की गोलियां खाने से एक युवक की मौत हो गई। गोली खाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। -प्रतीकात्मक फोटो

  • पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही, लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला

भोपाल में एक युवक की शक्ति वर्धक दवा (वियाग्रा) खाने से मौत हो गई। वह दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुआ था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उसने वियाग्रा की 10 गोलियां खा ली थी। हालांकि गोली खाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। वह यहां अपने दो भाइयों और माता-पिता के साथ रहता था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। उसके पीछे उसका जुड़वां भाई है।

मामले की जांच कर रहे पिपलानी पुलिस थाने के अधिकारी देवीराम अंबे ने बताया कि पटेल नगर स्थित एक अस्पताल से गुरुवार को मर्ग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि मृतक का नाम 25 वर्षीय बाबूलाल मीणा है। उसे 9 तारीख की शाम भर्ती किया गया था।

वह गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचा था। उसने बताया था कि वियाग्रा की 10 गोलियां खा ली हैं। इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि गोलियों के ओवर डोस लेने के कारण ऐसा हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद आज उसका विसरा जांच के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक रिपोर्ट में मृतक के शरीर में सस्पेक्टेड पॉइजन आया है।

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

जांच अधिकारी अंबे ने बताया कि ना तो मृतक ने गोलियां खाने का कोई कारण बताया और ना ही उसके पास या घर से कोई सुसाइड नोट मिला है। परिजनों ने भी अभी तक सी तरह की आंशका नहीं जताई है। हालांकि अभी तक की जांच में सुसाइड के लिए गोलियां खाने की ज्यादा संभावना नजर आ रही है।

मृतक जुड़वां था

अंबे ने बताया कि बाबू 25 साल का था। वह प्राइवेट जॉब करता था। वह जुड़वां था। घर में सबसे बड़ा था। अब उससे छोटे उसके दो भाई हैं, जिसमें एक उसका जुड़वां है। वह यहां माता-पिता और भाइयों के साथ रह रहा था। उनके घर में अभी किसी भी शादी नहीं हुई।



Source link