सीरो सर्वे शुरू: जबलपुर सिटी में 40 टीम के 200 हेल्थ वर्कर 79 वार्ड से जुटाएंगे 10 हजार ब्लड सेम्पल, रिपोर्ट बताएगी हर्ड इम्युनिटी की तस्वीर

सीरो सर्वे शुरू: जबलपुर सिटी में 40 टीम के 200 हेल्थ वर्कर 79 वार्ड से जुटाएंगे 10 हजार ब्लड सेम्पल, रिपोर्ट बताएगी हर्ड इम्युनिटी की तस्वीर


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • 200 Workers Of 40 Teams Will Take 10 Thousand Blood Samples In Jabalpur City, The Survey Will Know Whether Corona’s Herd Immunity Is Made In People Or Not

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीरो सर्वे के लिए टीम को रवाना करते हुए

  • सुबह नौ बजे विक्टोरिया से एक साथ टीम को किया गया रवाना, प्रतिदिन एक हजार ब्लड सेम्पल लेने का टार्गेट, 79 वार्डों में होगा सर्वे

शहर में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर रहने के साथ ही आज से सीरो सर्वे शुरु हुआ। सुबह नौ बजे 40 टीमों के 200 वर्करों को किट के साथ विक्टोरिया जिला अस्पताल से रवाना किया गया। शहर के 79 वार्डों से लगभग 10 हजार ब्लड सेम्पल लेकर जांचा जाएगा कि शहर में कोरोना को लेकर एंटी बॉडी कितने प्रतिशत लोगों में बनी है। इससे ये भी पता चलेगा कि शहर में किस क्षेत्र में ज्यादा कोरोना संक्रमित के केस दबे पांव आए हैं। ऐसे क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए अलग से कार्ययोजना तैयार होगी। लगातार नौ दिन तक टीम सर्वे का काम करेगी। प्रतिदिन एक हजार ब्लड सेम्पल एकत्र करने का टार्गेट दिया गया है।

विक्टोरिया में सर्वे के लिए पहुंची टीम और अधिकारी

विक्टोरिया में सर्वे के लिए पहुंची टीम और अधिकारी

विक्टोरिया से टीम को किया गया रवाना
सीरो सर्वे मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की देख-रेख में कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित 40 सर्वे टीम आज सुबह सुबह 9 बजे विक्टोरिया अस्पताल पहुंची। वहां टीम को सर्वे-सेम्पल कलेक्शन से संबंधित कार्य के लिए किट देकर रवाना किया गया। इससे पहले टीम को सर्वे में रखी जाने वाली सावधानी के बारे में जानकारी दी गई। टीम का प्रशिक्षण पहले ही मेडिकल में हो चुका है। टीम को हर वार्ड से ब्लड सेम्पल लेकर सुरक्षित तरीके से मेडिकल कॉलेज के लैब में भेजना होगा। वहां से एंटीबॉडी टेस्ट करके रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

इस आइस बॉक्स में रखना होगा ब्लड सेम्पल

इस आइस बॉक्स में रखना होगा ब्लड सेम्पल

इस तरह सीरो सर्वे होगा

  • 150-170 ब्लड सैंपल प्रत्येक वार्ड से लिए जाएंगे।
  • 10 हजार कुल सैंपल का परीक्षण होगा।
  • 40 टीम सर्वे के लिए उतारी गई है।
  • 02 पैरामेडिकल, 01-01 निगम व पुलिस कर्मी टीम में हैं।
  • 79 वार्ड के हर क्षेत्र से एंटीबॉडी के लिए सैंपल लिए जाएंगे।
  • सर्वे में जियो टैगिंग व मैपिंग का उपयोग
टीम को ये दिया गया किट, जिसमें भरना होगा डाटा

टीम को ये दिया गया किट, जिसमें भरना होगा डाटा

तीन समूह में होगा सीरो सर्वे

  • एक तिहाई 20 वर्ष से कम आयु वालों का
  • एक तिहाई 20 से 50 वर्ष की आयु वालों का
  • एक तिहाई 50 वर्ष से अधिक उम्र वालों का

एक घर से एक सदस्य का लिया जाएगा सेम्पल

शहरी सीमा में सीरो सर्वे हर वार्ड में होगा। इसके लिए हर वार्ड से करीब 150-170 लोगों का ब्लड सेम्पल लिए जाएगा। सर्वे में एक घर से एक व्यक्ति का ही ब्लड सैंपल लिया जाएगा। घर से दूसरे घर की दूरी 10 से 15 घरों की होगी। सर्वे को प्रभावी बनाने के लिए सेंपलिंग में जियो टैगिंग और मैपिंग का उपयोग किया जा रहा है।
ऐसे होगा एंटीबॉडी टेस्ट

  1. अभी जो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव ना आए हो
  2. कोविड काल में बुखार या संदिग्ध लक्षण ना रहे हो
  3. ऐसे व्यक्ति का टीम घर आकर रक्त का नमूना लेगी
  4. नमूने का मेडिकल कॉलेज की लैब में परीक्षण होगा
  5. परीक्षण रिपोर्ट की जानकारी एसएमएस से मिलेगी
अलग-अलग टीम को किट देकर रवाना करते हुए सीएमएचओ

अलग-अलग टीम को किट देकर रवाना करते हुए सीएमएचओ

कोरोना संवेदनशील क्षेत्र में अलग सर्वे
चिन्हित किए गए कोरोना संवेदनशील क्षेत्रों में सीरो सर्वे की अलग से योजना तैयार की जा रही है। टेस्ट के लिए जरूरी एलाइजा किट मेडिकल में आ चुका है। स्वास्थ्य विभाग और नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज (एनएससीबीएमसी) मिलकर सीरो सर्वे की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। सभी 40 टीम को प्रतिदिन 20-25 ब्लड सेम्पल लेने का टार्गेट दिया गया है।



Source link