Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल के जहांनुमा होटल में निजी कार्यक्रम के दौरान अभिनेता राजपाल यादव।
- लंबे समय से फिल्मों से दूर राजपाल फिल्म हंगामा 2 में आएंगे नजर
अभिनेता राजपाल यादव ने अपनी कला के दम पर सभी के दिल में अलग जगह बनाई है। कॉमेडी फिल्मों में तो उन्होंने ऐसे यादगार किरदार निभाए हैं कि हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थकता, लेकिन बीते कुछ सालों से राजपाल यादव काफी उतार-चढ़ाव वाली जिंदगी जी रहे हैं। लंबे समय से फिल्मों से दूर राजपाल यादव फिल्म हंगामा 2 में नजर आने वाले हैं। वे भोपाल के जहांनुमा होटल में नजर आए। वे यहां एक निजी समारोह में शामिल होने आए।
गौरतलब है, भोपाल से राजपाल यादव का गहरा रिश्ता रहा है। राजपाल यादव अपने गुरु भाई आशुतोष राणा के साथ अपने गुरु पंडित देवप्रभाकर शास्त्री ‘दद्दाजी’ के कार्यक्रम पार्थिव शिवलिंग निर्माण में अक्सर भोपाल आते थे। भोपाल और आसपास की लोकेशंस पर उन्होंने कई फिल्मों की शूटिंग भी। हाल में, उन्होंने यूपी के ग्रेटर नोएडा में अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिल्म सिटी के निर्माण को लेकर हो रही जोरदार तैयारियों के बीच फिल्म सिटी को ग्रेटर नोएडा के बजाय पीलीभीत में बनाने की बात कही थी।