सुसाइड: जबलपुर में कर्ज से परेशान होकर निगम कर्मी फंदे से झूला, तो बीपी से परेशान महिला ने आत्मदाह कर दी जान

सुसाइड: जबलपुर में कर्ज से परेशान होकर निगम कर्मी फंदे से झूला, तो बीपी से परेशान महिला ने आत्मदाह कर दी जान


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • In Jabalpur, The Corporation Workers Swing Through The Trap After Being Troubled By Debt, The Woman Upset By BP Committed Suicide.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आत्महत्या करने वाले सुनील हाटे (45) का पीएम के लिए शव ले जाते परिजन

  • हनुमानताल क्षेत्र के प्रेमसागर और भानतलैया की है दोनों घटनाएं

कर्ज से परेशान होकर नगर निगम में ठेका कर्मी ने फंदे से झूल कर जान दे दी। वहीं 55 वर्षीय महिला बीपी की बीमारी से इतनी परेशान हुई कि खुद के ऊपर केरोसिन का तेल उड़ेल आग लगा ली। शोर सुनकर जब तक परिवार के लोग बचाने पहुंचते, उसकी मौत हो गई। दोनों वारदात हनुमानताल क्षेत्र की है। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

प्रेमसागर चौकी के पीछे निगम कर्मी ने दी जान

प्रेमसागर चौकी के पीछे निगम कर्मी ने दी जान

घर के आंगन में लगे नीम के पेड़ से लटका

जानकारी के अनुसार प्रेमसागर चौकी के पीछे रहने वाला सुनील हाटे (45) ने घर के आंगन में लगे नीम के पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुनील हाटे सिविल लाइंस क्षेत्र में नगर निगम का ठेका सफाई कर्मी था। भाई अनिल हाटे ने आरोप लगाए कि नगर निगम सुपरवाइजर गोपाल राव पेमेंट नहीं दे रहा था। सुनील ने कई लोगों से कर्ज ले रखे थे। कर्जदार परेशान करते थे। ऊपर से पेमेंट नहीं मिलने से वह काफी तनाव में था। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

प्रतीकात्मक

प्रतीकात्मक

उधर, महिला ने की आत्महत्या

भानतलैया निवासी उमा बाई ठाकुर (55) ने शौचालय में खुद के ऊपर केरोसिन का तेल उड़ेल आग लगा ली। शोर सुनकर पति चंद्र कुमार ठाकुर दौड़ा तो देखा कि पत्नी आग की लपटों में घिरी थी। उसने कंबल डालकर आग बुझाया। जब तक कहीं ले जाता, उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को बयान में बताया कि उसकी पत्नी उमा बाई ठाकुर छह वर्ष से बीपी की बीमारी से पीड़ित थी। उसका इलाज डॉक्टर नेमा व संजय गोलाटी के यहां चल रहा था। बावजूद उसे आराम नहीं था। बीमारी से परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया होगा।



Source link