डेढ़ एकड़ जमीन के लिए भाई की हत्या: हत्या कर पत्नी-बेटों को बचाने के लिए किया वीडियो वायरल, पुलिस से कहा- मैंने मारा है

डेढ़ एकड़ जमीन के लिए भाई की हत्या: हत्या कर पत्नी-बेटों को बचाने के लिए किया वीडियो वायरल, पुलिस से कहा- मैंने मारा है


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Video To Save Wife And Sons By Killing Viral, Told Police I Have Killed

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खंडवा12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हत्या के बाद आरोपियों ने बाइक को भी आग लगा दी।

कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम जसवाड़ी में रिश्तों को तार-तार करने वाला दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार को एक शख्स ने महज डेढ़ एकड़ जमीन के लिए पत्नी और दो बेटों के साथ मिलकर अपने ही भाई की हत्या कर डाली। आरोपियों ने युवक की बाइक भी जला दी। यही नहीं, वारदात में शामिल पत्नी और बेटों को बचाने के लिए हत्या के बाद शख्स ने जली हुई बाइक के साथ वीडियो भी वायरल किया।

ASP सीमा अलावा ने बताया कि गांव में हरखचंद राठौर और सुनील राठौर आपस में मौसी के लड़के हैं। दोनों की नानी ने 20 साल पहले 9 एकड़ जमीन का बंटवारा किया था। इसमें साढ़े सात एकड़ भूमि दोनों की मां के नाम कर दी। बाकी डेढ़ एकड़ भूमि सुनील के बड़े भाई जगदीश राठौर को दे दी। ये जमीन भी इसी भूमि के नजदीक है। हरख सिंह की नजर शुरू से ही इस पर थी। उसने जमीन पर कब्जा कर लिया। वो हर बार जगदीश को डरा-धमकाकर भगा देता था। वह यहां झोपड़ी बनाकर रहने लगा। परेशान जगदीश ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने 15 दिन पहले ही जगदीश के पक्ष में फैसला सुनाया। इसके बाद जगदीश ने जमीन अपने ही छोटे भाई सुनील को 12 लाख रुपए में बेच दी।

सुबह पहुंचा खेत देखने
सुनील बाइक से शुक्रवार सुबह खेत को देखने बाइक से पहुंचा। यहां हरख के परिवार ने पहले से ही सुनील को मारने की योजना बना रखी थी। सुनील के आते ही हरख, उसकी पत्नी अनीता, बेटे शुभम और शिवम ने विवाद शुरू कर दिया। सुनील ने जमीन खरीदने की बात कही, तो वे भड़क गए। उन्होंने सुनील की जमकर पिटाई की। इसके बाद नग्न करके दोनों हाथ तोड़ दिए। पत्थर से सिर कुचल दिया। यही नहीं, वारदात के बाद बाइक को भी आग लगा दी।

फिर बनाया वीडियो
हरख ने हत्या का आरोप अपने सिर लेने के लिए जली हुई बाइक के पास बैठकर वीडियो बनाया। उसने ये सोचकर वीडियो वायरल कर दिया कि पुलिस और मीडिया को लगेगा कि हत्या उसी ने की है। इसमें उसकी पत्नी और बेटे शामिल नहीं हैं। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। उसने पुलिस के सामने अपराध भी कुबूल कर लिया।

फिर सच आया सामने
मौके पर जांच के लिए ASP सीमा अलावा, कोतवाली टीआई बीएल मंडलोई, एफएसएल डॉ. विकास मुजालदा और एसआई रामप्रकाश यादव बल के साथ पहुंचे। पुलिस के मुताबिक सुनील की पत्नी दुर्गाबाई ने हरख की पत्नी और बेटों पर भी आरोप लगाया। पुलिस ने जांच की, तो मौके पर टूटी हुई चूड़ियां और अन्य साक्ष्य मिले। इसके बाद पुलिस ने अनीता, दोनों बेटों शुभम और शिवम को भी गिरफ्तार कर लिया।



Source link