शराब की तस्करी: शराब तस्करी के लिए खरीदी नई कार से 25 पेटी के साथ पकड़े गए सगे भाई

शराब की तस्करी: शराब तस्करी के लिए खरीदी नई कार से 25 पेटी के साथ पकड़े गए सगे भाई


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तस्करी की शराब के साथ क्राइम ब्रांच की टीम

  • क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
  • आबकारी एक्ट का केस दर्ज

भोपाल में शराब की तस्करी लगातार बढ़ती जा रही है। क्राइम ब्रांच की टीम ने बगैर नंबर की नई स्विफ्ट डिजायर कार में रखी 25 पेटी अवैध शराब जब्त की है। टीम ने कार में सवार दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया, जबकि उनके दो साथी भाग निकले। कार समेत जब्त की गई शराब की कीमत करीब 11.20 लाख रुपए आंकी गई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि शराब की तस्करी के लिए ही ये कार खरीदी थी।

कार रोकते ही जंगल की ओर भागने लगे दो युवक

एएसपी गोपाल धाकड़ के मुताबिक एक सटीक सूचना के बाद उक्त कार को शुक्रवार दोपहर ग्राम रमगढ़ा से खतवास के जंगल मार्ग पर पकड़ा गया। कार को रोकते ही इसमें सवार दो युवक जंगल की तरफ भाग निकले, जबकि दो को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी में कार की डिग्गी में 25 पेटी देशी शराब रखी मिली। पकड़े गए आरोपियों में बागापुरा, बैरसिया निवासी करण सिंह गुर्जर और उसका भाई लखपत सिंह गुर्जर शामिल हैं। उनके फरार हुए साथी अरविंद गुर्जर और जगमोहन गुर्जर की पुलिस को तलाश है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट का केस दर्ज किया है।



Source link