लोको की सतर्कता से बचा हादसा: पटरी पर दौड़ाया पिकअप वाहन, ट्रेन चालक ने लगाए ब्रेक, फिर भी भिड़ी और 166 मी. घिसटती चली गई

लोको की सतर्कता से बचा हादसा: पटरी पर दौड़ाया पिकअप वाहन, ट्रेन चालक ने लगाए ब्रेक, फिर भी भिड़ी और 166 मी. घिसटती चली गई


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ambedkar Nagar Intercity Express Train Apply Emergency Brake At Indore Laxmibai Nagar Station

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रेन हादसे में पिकअप वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

इंदौर के लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा होते-होते रहा गया। यहां पिकअप वाहन पटरी पर आ गया। चालक ने वाहन को पटरी पर देखकर ट्रेन की स्पीड कम की। हालांकि वाहन ट्रेन की चपेट में आने से 166 मीटर तक रगड़ता चला गया। गनीमत रही कि हादसे में जनहानि नहीं हुई। हां, इंटरसिटी एक्सप्रेस निर्धारित समय 21.20 से 1.35 मिनट देरी से 22.55 बजे रवाना हुई।

ट्रेन करीब डेढ़ घंटे देरी से रवाना हुई।

ट्रेन करीब डेढ़ घंटे देरी से रवाना हुई।

यह है मामला
शुक्रवार रात करीब 21.20 बजे गाड़ी सं. 09324 भोपाल से डॉ. अम्बेडकर नगर इंटरसिटी एक्स के लोको पायलट को लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर – 1 से करीब 100 मीटर की दूर सफेद रंग का पिकअप वाहन रेलवे पटरी पर दिखा। यह देख पायलट ने स्पीड ब्रेक लगाए। हालांकि ट्रेन की गति तेज होने से समय पर ट्रेन पूरी तरह से रुक नहीं पाई और पिकअप वाहन एमपी 09 जीजी 3812 चपेट में आ गया।

लोगों ने रेलकर्मियों को बताया कि पिकअप लोडिंग वाहन के ड्राइवर ने जान-बूझकर प्लेटफार्म नंबर – 1 पर उक्त वाहन को तेज गति से दौड़ाया था। इस कारण ट्रेन पिकअप वाहन को करीब 166 मीटर रगड़ती हुई ले गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मामले की रिर्पोट तैयार की और लाेगाें के बयान के आधार पर रेल सीमा में अवैध प्रवेश कर जान-बूझकर यात्रियों को संकट में डालने और रेल यातायात बाधित करने का आरोपी मानते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।



Source link