युवराज सिंह ने नहीं मनाया जश्‍न, जन्‍मदिन पर किसानों के लिए भगवान के सामने फैलाए हाथ

युवराज सिंह ने नहीं मनाया जश्‍न, जन्‍मदिन पर किसानों के लिए भगवान के सामने फैलाए हाथ


युवराज सिंह शनिवार को 39 साल के हो गए हैं(Yuvraj Singh Instagram)

युवराज सिंह ने कहा कि जन्मदिन कोई ख्वाहिश या इच्छा पूरी करने का मौका होता है, लेकिन जन्मदिन मनाने की बजाय वह प्रार्थना करते हैं कि किसान और सरकार के बीच जारी बातचीत से इस मसले का कोई हल निकल आए.

नई दिल्ली. भारत की विश्व कप 2011 जीत के नायक पूर्व हरफनमौला युवराज सिंह (Yuvraj Singh) शनिवार को 39 साल के हो गए हैं, लेकिन अपना जन्मदिन मनाने की बजाय उन्होंने किसानों के मसलों का बातचीत के जरिये हल निकलने की उम्मीद जताई. युवराज ने लोगों से कोरोना वायरस महामारी के दौरान एहतियात बरतने की भी अपील की.

युवराज ने ट्विटर पर लिखा कि जन्मदिन कोई ख्वाहिश या इच्छा पूरी करने का मौका होता है, लेकिन जन्मदिन मनाने की बजाय मैं प्रार्थना करता हूं कि हमारे किसानों और हमारी सरकार के बीच जारी बातचीत से इस मसले का कोई हल निकल आए. उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि किसान भारत की जीवनरेखा हैं और मेरा मानना है कि ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसका शांतिपूर्ण संवाद से समाधान नहीं निकल सकता हो.

पिता के बयान से निराश हैं युवराज सिंहयुवराज ने अपने पिता योगराज सिंह के विवादास्पद बयानों से भी खुद को अलग कर लिया जो उन्होंने इस सप्ताह विरोध प्रदर्शन के दौरान दिये थे. युवराज ने कहा कि मैं सभी से आग्रह करता हूं कि कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के बीच पूरी सावधानी रखें. महामारी अभी गई नहीं है और हमें इसे हराने के लिये एहतियात बरतनी ही होगी. उन्होंने आखिर में लिखा कि जय जवान. जय किसान. जय हिंद.

यह भी पढ़ें : 

IND vs AUS: भारतीय बल्‍लेबाजों की तैयारी के लिए ऑस्‍ट्रेलिया में ही रुके ये तीन गेंदबाज

रोहित शर्मा को मेलबर्न भेजा जाए या फिर सिडनी? BCCI के अधिकारी आखिर क्यों कर रहे हैं माथापच्ची
पंजाब और हरियाणा के हजारों किसान नए कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर डेरा डाले हुए हैं. उनका दावा है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) व्यवस्था खत्म होने से वे बड़े कॉपोरेट समूहों के मोहताज हो जाएंगे. किसानों के समर्थन में खेल रत्न पुरस्कार विजेता मुक्केबाज और कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके विजेंदर सिंह ने राष्ट्रीय पुरस्कार वापिस करने की धमकी दी है.





Source link