Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रायसेन20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
जयपुर- जबलपुर नेशनल हाईवे क्रमांक 12 स्थित समनापुर गांव के पास मिक्सर मशीन ट्रक ने एक स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । यह महिला बाड़ी से बरेली में अपने परिचित के यहां पर शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रही थी । मृतक महिला की पहचान 42 वर्षीय कृष्णा गौर के रुप में हुई है ।
बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार महिला के सामने अचानक एक गाय आ गई, उसको बचाने के चक्कर में स्कूटी दूसरी साइड में ली तो सामने से आ रहे मिक्सर मशीन ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया । इस हादसे के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई । जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया ।