OMG: 15 बार पति को भेज चुकी जेल, फिर भी पति साथ रहने को तैयार, ये है वजह

OMG: 15 बार पति को भेज चुकी जेल, फिर भी पति साथ रहने को तैयार, ये है वजह


पति-पत्नी ने एक-दूसरे को माला पहनाई और साथ रहने को तैयार हो गए.

पति का कहना है कि भले हम 11 साल दूर रहे, लेकिन अब हम उस पड़ाव पर हैं जब हमें अपने बेटे का भविष्य भी देखना है. इसलिए मैंने और पत्नी ने समझौता कर लिया. हम दोनों अब साथ रहेंगे और अपने बेटे का भविष्य संवारेंगे. यह फैसला हमारा भविष्य नई सुबह की ओर ले जाएगा.



  • Last Updated:
    December 13, 2020, 7:24 AM IST

बैतूल. पत्नी, पति को 15 अगर जेल भेज चुकी हो तो पति शायद ही उससे समझौता करे. ऐसा मामला शायद ही कभी सुना हो कि रिश्ता इतना बिगड़ने के बाद पति मान गया हो. लेकिन, बैतूल में शनिवार को ऐसा हुआ. 15 बार जेल गया पति, पत्नी के साथ रहने को तैयार हो गया और दोनों हंसी-खुशी अपने घर गये. ये वाक्या हुआ जिला कोर्ट में चल रही नेशनल लोक अदालत में.

बैतूल की जिलो कोर्ट में शनिवार को अनूठा मामला सामने आया. 11 साल से अलग रह रहे पति-पत्नी ने एक-दूसरे को वर माला पहनाई और साथ रहने को तैयार हो गए. दरअसल ममता ने साल 2009 में पति चंद्रशेखर साहू के खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था. तब से लेकर अब तक चंद्रशेखर को 15 बार जेल जाना पड़ चुका है. पुलिस इन 11  सालों में कई बार बीच-बीच के महीनों में उसका गिरफ्तारी वारंट निकाल देती और वो जेल चला जाता. हालांकि, शनिवार को समझौते के बाद वह खुश दिखाई दिया और पत्नी के साथ रहने को तैयार हो गया.

बेटे की वजह से हुआ समझौता

दरअसल चंद्रशेखर और ममता के बेटे को टीबी की बीमारी हो गई है. यह सुनकर चंद्रशेखर का दिल पिघल गया. चंद्रशेखर ने बताया कि जब ये सुना तो मन को अच्छा नहीं लगा. मुझे लगा मेरी वजह से बेटे पर कोई असर नहीं होना चाहिए. दोनों के वकील अजय चौहान ने भी पति-पत्नी को समझाया और वे साथ रहने को राजी हो गए. अदालत में चंद्रशेखर ने मीडिया को बताया कि वह पत्नी के साथ खुश है. उसने कहा कि बेटे के लिए साथ रहना जरूरी है. मेरी पत्नी ने जो किया वो बीता हुआ कल है. हमें बेटे का भविष्य देखना है. वहीं. दोनों के वकील अजय चौहान का कहना है कि इतने सालों के बाद पति-पत्नी को एक दूसरे की अहमियत समझ में आई. दूसरी ओर बेटे की तबियत भी ठीक नहीं है. इस परिस्थिति में दोनों ने सोचा कि समझौता करने में ही भलाई है. अब दोनों बेटे का भविष्य मिलकर बना सकेंगे.





Source link