वृद्धा से अनूठे अंदाज में ठगी: फर्जी पुलिसकर्मी बनकर बोले हो गया है मर्डर, सोने की दो अंगूठी उतरवा कर थैले में रखने का झांसा देकर ले उड़े

वृद्धा से अनूठे अंदाज में ठगी: फर्जी पुलिसकर्मी बनकर बोले हो गया है मर्डर, सोने की दो अंगूठी उतरवा कर थैले में रखने का झांसा देकर ले उड़े


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Murder Has Become A Fake Policeman, He Has Taken Away Two Gold Rings And Looted Them In The Bag And Flew

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वारदात की जानकारी के बाद कस्बे में चैकिंग करती पुलिस

  • पनागर क्षेत्र की घटना, वृद्धा पूजा कर लौट रही थी मंदिर से घर

‘अकेले कहां जा रही हो अम्मा। पता नहीं हम पुलिस वाले हैं। आगे हनुमान मंदिर के पास मर्डर हो गया है। इस तरह जेवर पहन कर क्यों मौत को गले लगा रही ? जल्दी से जेवर उतारो और अपने थैले में रख लो।” ऐसा बोलकर दो जालसाजों ने 73 वर्षीय वृद्धा को डराया और फिर उसकी अंगूठी उतरवा कर थैले में रखने का झांसा दिया। बोले कि जल्दी से घर चली जाओ, बाहर बहुत खतरा है। वृद्धा घर पहुंची तो थैले में सोने की अंगूठी की बजाय लोहे की अंगूठी निकली। वारदात पनागर कस्बे की है। वृद्धा जैन मंदिर से पूजा कर लौट रही थी।

खाकी जरकीन देख कर खा गई धोखा

जानकारी के अनुसार शिवाजी वार्ड पनागर निवासी सोमप्रभा जैन (73) रोज की तरह सुबह साढ़े नौ बजे पैदल सिंघई जैन मंदिर गई थीं। वहां से पूजा कर 11 बजे के लगभग वह लौट रही थीं। रास्ते में 35 वर्षीय एक युवक मिला। उसने सोमप्रभा को आवाज दी कि माताराम आपको एक भैया मंदिर के सामने खड़े हैं, बुला रहे हैं। वह लौटकर सिंघई जैन मंदिर पहुंची। वहां 45 वर्षीय व्यक्ति मिला। उसने खाकी जरकीन पहना था। बताया कि वह पुलिस वाला है। फिर डराते हुए बोला कि आपको पता नहीं कि आगे हनुमान मंदिर के पास मर्डर हो गया है। आप दोनों अंगूठियां उतारकर थैले में रख लो। फिर खुद ही दोनों अंगूठी उतार कर उसके थैले में रख दी। उसके सामने ही थैले की चेन बंद कर दी।

घर पहुंच कर बेटे से आपबीती सुनाई

घर पहुंच कर सोमप्रभा ने छोटे बेटे प्रिंस कुमार को इसके बारे में बताया। बेटे ने थैले की चेन खोल कर चेक किया तो उसमें अंगूठी नहीं थी। इसके बाद उसने बेटे व दामाद के साथ जैन मंदिर के आसपास तलाश किया। दोनों आरोपी नहीं दिखे। इसके बाद बेटे व दामाद के साथ थाने पहुंची और मामले में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को तलाश रही है।



Source link