Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपालएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
रवींद्र भवन में विशाल सिंह कुशवाह के निर्देशन में नाटक ‘पार्क का मंचन करते कलाकार।
- रवींद्र भवन में नाटक ‘पार्क’ का मंचन
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा रवींद्र भवन में‘ गमक’ श्रृंखला के अंतर्गत रविवार को संस्कृति संचालनालय द्वारा एक्टर मानव कौल द्वारा लिखित और विशाल सिंह कुशवाह द्वारा निर्देशित नाटक ‘पार्क का मंचन हुआ। नाटक की शुरुआत मंच पर हल्की रोशनी के साथ एक लड़के के प्रवेश से होती है, लड़का वहां रखी तीन बैंच में से एक पर बैठ जाता है। थोड़ी देर बाद एक और व्यक्ति मंच पर प्रवेश करता है और बैंच पर बैठे हुए लड़के को वहां से हटने को कहता है। धीरे-धीरे उनकी ये बात बहस में बदल जाती है। इसी बीच मंच पर तीसरे व्यक्ति का प्रवेश होता है। वे तीनों आपस में उसी बैंच पर बैठने के लिए बहस करने लगते हैं। इसमें पात्र हास्य और व्यंग्य से भारत-पाकिस्तान बंटवारा, महिला सुरक्षा, आरक्षण और शिक्षा जैसे मुद्दों पर बहस करने लगते हैं। प्रस्तुति के माध्यम से कई सारे मुद्दों पर कटाक्ष करते हुए समाज की घटनाओं का मार्मिक चित्रण दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया।
नाटक के निर्देशक विशाल सिंह ने बताया कि समस्याएं हर जगह व्याप्त हैं फिर वो समाज का कोई भी वर्ग या कोई भी सम्प्रदाय क्यों न हो हर एक व्यक्ति किसी न किसी समस्या से ग्रस्त रहता है। यही इस नाटक में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों के जरिए दिखाने की कोशिश की है। नवाज, उदय और मदन जो की नाटक के मुख्य पात्र हैं। उस पार्क में रखी एक बैंच पर बैठने के लिए लड़ते हैं, लेकिन नाटक के खत्म होने तक उस बैंच पर तीन में से कोई भी बैठ नहीं पाता है। इस नाटक कि अवधि लगभग 1 घंटा थी इस नाटक की कहानी तीन पात्रों के आसपास इर्दगिर्द घुमती है। निर्देशक ने नाटक पार्क के माध्यम से कई सारे मुद्दों पर कटाक्ष करते हुए घटनाओं का मार्मिक चित्रण दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया।
डायरेक्टर्स कट : नाटक ‘पार्क’ का यह तीसरा मंचन है। इस नाटक में पार्क में बेंच के लिए तीन कलाकारों को लड़ते दिखाया गया। साथ ही इस नाटक का सार यही निकलकर आया है कि तीनों उस जगह के लिए लड़ते दिखाई देंगे जो उनकी है ही नहीं। साथ ही उस बेंच को पाने की जो चाहत है उसे मार्मिक रूप में दिखाने की कोशिश की है। साथ ही इस समय नाटकों के लिए नई स्क्रिप्ट्स का आना जरूरी है और ऐसे में एक्टर मानव कॉल की लिखी कहानी पर यह नाटक करने की आजादी दी गई है ताकि दर्शकों को भी कुछ नया देखने को मिल सके।