काका और कैरोलीन साल 2015 में अलग हो गए थे
नौ साल शादी में रहने के बाद कैरोलीन और ब्राजीलियन स्टार काका (KAKA) ने साल 2015 में तलाक ले लिया था
हाईस्कूल से प्यार में पड़े काका शादी तक रहे थे वर्जन
लियोनेल मेसी (Lionel Messi) और लुइस सुआरेज (Luis Saurez) जैसे खिलाड़ियों की तरह काका की कैरोलीन से पहली मुलाकात तब हुई थी जब वह केवल 16 साल के थे. उस समय कैरोलीन 14 साल की थीं और दोनों हाई स्कूल में थे. काका शुरू से ही प्लेबॉय किस्म के नहीं रहे वह लड़कियों से ज्यादा बात चीत नहीं करते थे. स्कूल में दोनों की मुलाकात हुई. दोनों के परिवार में भी दोस्ती थी. काका उस समय साउ पाउलो क्लब की ओऱ से खेल रहे थे. दोनों के परिवारों ने काका और कैरोलीन की पहचान कराई औऱ दोनों ने एक-दूसरे नंबर भी दे दिया. यहां से पहले दोस्ती औऱ फिर डेट करने लगे. हालांकि दोनों ने ही शर्त रखी थी कि वह शादी तक वर्जन रहेंगे. उनका मानना था कि उनका प्यार रूह से है शरीर से नहीं. दोनों ने अपना वादा निभाया.
वेनिस में किया था प्रपोजकाका ने कैरोलीन से कहा था कि वह उन्हें वेनिस मे कुछ कागजात साइन करने हैं तो वह उनके चलें. वेनिस पहुंचकर वह कैरोलीन को पहले डिनर के लिए ले गए. इसके बाद वह उन्हें उस बिल्डिंग की छत पर ले गए और उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया. कोरलीनो ने खुशी के साथ हां कह दिया. इलके बाद दोनों ने 23 दिसंबर 2005 को साउ पाउलो के चर्च में शादी कर ली. इसके बाद दोनों साल 2008 में बेटे कार्लो के माता-पिता बने वहीं 2011 में बेटी इजाबेला पैदा हुई.
पहली मुलाकात में इस फुटबॉलर को गर्लफ्रेंड से सुनने को मिली थी डांट, आज बन चुके हैं पावर कपल
काका के दुश्मन को डेट करने लगी थी कैरोलीन
साल 2014 में दोनों के तलाक की खबरों ने फैंस को काफी निराश हो गए थे.नौ साल तक साथ रहने के बाद दोनों अलह हो गए. कैरोलीन ने कहा था कि अगर कोई मर्द धोखा दे तो यह पत्नी की असफलता है. इसके बाद जहां काका ब्राजिलियन मॉडल को डेट करने लगे वहीं कैरोलीन बिजनेसमैच स्कारपा को डेट कर रही थी. स्कारपा को काका का दुश्मन कहा जाता था. केरोलीन को डेट करना शुरू करने के बाद स्कारपा ने कई बार सोशल मीडिया पर खुलेआम काका को अपना दुश्मन कहा था अलग-अलग तरह से उन्हें ट्रोल भी किया था.