खेत में बिछा था मौत का फंदा: जबलपुर में दो किसानों की करंट से दर्दनाक मौत, सूअर का शिकार करने बिछाया था करंट

खेत में बिछा था मौत का फंदा: जबलपुर में दो किसानों की करंट से दर्दनाक मौत, सूअर का शिकार करने बिछाया था करंट


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Two Farmers In Elephant Style In Jabalpur Had A Painful Death Due To The Current, They Had Planted The Pig Hunting

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

किसान मोहन पटेल

  • सिहोरा के बटकुली और मझगवां के भंडराहार गांव के पास की घटना

बलराम हाथी की स्टाइल में सोमवार को दो किसानों की दर्दनाक मौत हो गई। एक किसान खेत की सिंचाई करने गया था, तो दूसरा खेत में लगे अरहर की फसल की रखवाली करने गया था। जंगली सूअर का शिकार करने खेत में बिछाए गए बिजली तार की चपेट में दोनों किसान आ गए। एक किसान की मौत के बाद शिकारियों ने घटनास्थल ही बदल दिया। सिहोरा व मझगवां पुलिस दोनों ही प्रकरणों की जांच में जुटी है।

घटना के बाद पहुंचे ग्रामीण

घटना के बाद पहुंचे ग्रामीण

जानकारी के अनुसार बटकुली गांव निवासी मोहन पटेल (35) खेती किसानी करता है। सोमवार सुबह पांच बजे वह खेत की सिंचाई करने गया था। मोहन ही दूध लगाता है। लौटने में देरी होने पर उसका बेटा बुलाने गया। वहां खेत में पेड़ के नीचे वह मृत हालत में पड़ा था। पिता को मृत हालत में देख बेटा चिल्लाते हुए घर पहुंचा और इसके बारे में बताया। गांव वालों की सूचना पर डायल-100 पहुंची। इसके बाद सिहोरा पुलिस मौके पर पहुंची।

करंट से मौत के बाद इस कटआउट के पास शिफ्ट कर दी थी लाश

करंट से मौत के बाद इस कटआउट के पास शिफ्ट कर दी थी लाश

मौत के बाद बदला गया घटनास्थल

युवक के पैर में करंट से झुलसने के निशान मिले। उसके कपड़े भीगे हुए थे। पर जहां उसकी लाश पड़ थी वहां सूखा था। पास में ही बिजली का कटआउट लगा था। उसका हाथ उस पर रखा हुआ था, जिससे देखने पर लगे कि यहीं पर उसे करंट लगा। उसके हाथ में करंट लगने का कोई निशान नहीं मिला। उसके जूते भी दूर-दूर पड़े हुए थे। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि सूअर के लिए बिछाए गए तार में फंसकर उसकी मौत के बाद शिकारियों ने लाश को वहां शिफ्ट किया होगा। पुलिस शिकारियों की तलाश में जुटी है।

भंडरा हार में हुई घटना के बाद जमा ग्रामीण

भंडरा हार में हुई घटना के बाद जमा ग्रामीण

रात दो बजे गया था खेत, सुबह मिली लाश

दूसरी घटना इसी स्टाइल में मझगवां के भंडरा हाल में हुई। गांव का अनिल राजभर (30) खेती किसानी करता है। वह रविवार रात को डेढ़ बजे अरहर की फसल की रखवाली करने गया था। सुबह सात बजे तक नहीं लौटा तो परिजन उसे बुलाने गए। वह खेत में मृत पड़ा था। वहां जीआई तार जमीन पर मिला। इसी से शिकारी जंगली सूअर का शिकार करते हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि रात में वह तार नहीं देख पाया होगा और उसकी चपेट में आ गया होगा। पुलिस जंगली सूअर का शिकार करने वालों की तलाश में जुटी है।

बलराम हाथी की मौत के बाद भी वन विभाग नहीं चेता

जंगली सूअर का शिकार भी प्रतिबंधित है। बावजूद वन विभाग इसके अवैध शिकार करने वालों पर शिकंजा नहीं कस पा रही है। 27 नवंबर को इसी लापरवाही के चलते बरगी के मोहास में बलराम हाथी की मौत हो गई थी। इस बेजुबान जंगली हाथी की मौत के बाद अब दो किसानों की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। पूरे जिले में खेतों में तार बिछाकर जंगली सूअर का शिकार हो रहा है।

304 का पुलिस दर्ज करेगी मामला

सिहोरा टीआई गिरीश धुर्वे और मझगवां टीआई अन्नीलाल सैयाम ने बताया कि अभी दोनों प्रकरणों में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। शिकारियों की तलाश की जा रही है। विवेचना के बाद प्रकरण में 304 की धारा बढ़ाएंगे। जंगली सूअर का शिकार करने जानबूझकर इस तरह से तार बिछाया जा रहा है। बिजली चोरी व दुरुपयोग का भी मामला बनेगा।



Source link