Bangabandhu T20 Cup: मुश्फिकुर रहीम ने खोया आपा
बंगबंधु टी20 कप में ढाका की कप्तानी कर रहे मुश्फिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) अपने ही खिलाड़ी नसुम अहमद से खफा हो गए
- News18Hindi
- Last Updated:
December 14, 2020, 5:08 PM IST
मुश्फिकुर रहीम ने खिलाड़ी को मारने की कोशिश की!
बांग्लादेश में चल रहे बंगबंधु टी20 कप में बेक्सिमको ढाका की कप्तानी कर रहे मुश्फिकुर रहीम उस वक्त विवादों में आ गए जब उन्होंने अपनी ही टीम के खिलाड़ी पर हाथ उठाने की कोशिश की. दरअसल मैच के दौरान विरोधी टीम को 19 गेंद में 45 रनों की जरूरत थी और अफीफ हुसैन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. तभी 17वें ओवर में अफीफ का कैच उछला और मुश्फिकुर गेंद की तरफ दौड़े. लेकिन उस गेंद को लपकने के लिए नसुम अहमद भी दौड़े. किसी तरह मुश्फिकुर रहीम ने कैच लपक लिया और उसके बाद वो गुस्से में नसुम अहमद की ओर बढ़े. ऐसा लगा जैसे मुश्फिकुर रहीम उनपर हाथ उठा देंगे लेकिन वो अचानक रुक गए.
Calm down, Rahim. Literally. What a chotu 🐯🔥
(📹 @imrickyb) pic.twitter.com/657O5eHzqn— Nikhil 🏏 (@CricCrazyNIKS) December 14, 2020
दानिश कनेरिया बोले-हार्दिक पंड्या जैसा दिलदार क्रिकेटर पाकिस्तान में नहीं, सब अपनी सोचते हैं
साथी खिलाड़ियों ने मुश्फिकुर रहीम को शांत किया और युवा खिलाड़ी नसुम अहमद को भी दिलासा दिया. बता दें अगर नसुम अहमद और रहीम की टक्कर हो जाती तो कैच तो छूटता ही साथ में दोनों खिलाड़ियों को गंभीर चोट भी लग सकती थी. मैच की बात करें तो मुश्फिकुर रहीम की कप्तानी में ढाका ने 9 रन से जीत हासिल की. रहीम ने 43 रनों की अहम पारी खेली. यासिर अली ने 54 रन बनाए.