मध्य प्रदेश के स्कूलों में 18 दिसंबर से 10वीं और 12वीं की कक्षाएं नियमित चलेंगी

मध्य प्रदेश के स्कूलों में 18 दिसंबर से 10वीं और 12वीं की कक्षाएं नियमित चलेंगी


10वीं और 12वीं की कक्षाएं रेग्युलर चलेंगी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ किया था कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं ली जाएंगी. बोर्ड परीक्षाओं से पहले नियमित रूप से स्कूल खोलने को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री ने आदेश जारी किया है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 14, 2020, 11:26 PM IST

भोपाल. मध्य प्रदेश में करीब 9 महीने बाद नियमित रूप से स्कूल खुलने जा रहे हैं. 10वीं और 12वीं की कक्षाएं 18 दिसंबर से नियमित रूप से संचालित होंगी. बोर्ड परीक्षाओं के चलते स्कूल शिक्षा विभाग ने सिर्फ 10वीं और 12वीं की कक्षा को नियमित रूप से खोलने का निर्णय लिया है.

18 दिसंबर से खुलेंगे 10वीं और 12वीं के स्कूल

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते अप्रैल के महीने से शैक्षणिक संस्थान बंद हैं. करीब 9 महीने बाद मध्य प्रदेश में एक बार फिर से नियमित रूप से स्कूल खुलने जा रहे हैं. 10वीं और 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स 18 दिसंबर से पहले की तरह नियमित रूप से स्कूल जा सकेंगे. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने साफ किया था कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं ली जाएंगी. बोर्ड परीक्षाओं से पहले नियमित रूप से स्कूल खोलने को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री ने आदेश जारी किया है.

9वीं-10वीं की डाउट्स क्लियर कक्षाएं जारी रहेंगीकक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं की डाउट्स क्लियर कक्षाएं पहले की तरह ही जारी रहेंगी. 21 सितंबर से 9वीं से लेकर 12वीं तक की अल्टरनेट डाउट क्लियर कक्षाएं चल रही हैं. वहीं अब 10वीं और 12वीं के स्कूल नियमित रूप से खुलने जा रहे हैं. कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं के लिए स्कूल खोलने का निर्णय प्राचार्य स्थानीय स्तर पर ले सकेंगे.

पहली से 8वीं तक के स्कूल खोलने का फैसला बाद में

निजी स्कूलों की मांग पर स्कूल शिक्षा विभाग एक बार फिर से पहली से 8वीं तक के स्कूल खोलने को लेकर एक-दो दिन में निर्णय ले सकता है. हालांकि इससे पहले स्कूल शिक्षा विभाग पहली से 8वीं तक के स्कूल मार्च तक न खोलने को लेकर आदेश जारी कर चुका है. जिसमें 31 मार्च तक पहली से 8वीं तक के स्कूल प्रदेश भर में बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे.





Source link