IND vs AUS: कोच जस्टिन लैंगर का ऐलान, अगर फिट हैं तो टेस्ट डेब्यू करेंगे कैमरून ग्रीन

IND vs AUS: कोच जस्टिन लैंगर का ऐलान, अगर फिट हैं तो टेस्ट डेब्यू करेंगे कैमरून ग्रीन


नई दिल्ली. ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन (Cameron Green) एडिलेड ओवल में गुरुवार (17 दिसंबर) से शुरू हो रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करेंगे, बशर्ते कि वह पिछले सप्ताह हुई हल्की चोट पर काबू पा लें. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कोच जस्टिन लैंगर (Justin Langer) ने इस बात की पुष्टि की है कि 21 साल के इस खिलाड़ी को बैगी ग्रीन कैप मिलेगी, अगर वह सभी फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं. दरअसल, ग्रीन पिछले सप्ताह हल्के कन्कशन (Concussion) के शिकार हुए थे.

भारत और ऑस्ट्रेलिया ए (India vs Australia) के बीच खेले जा रहे दूसरे प्रैक्टिस मैच के दौरान ग्रीन के सिर पर जसप्रीत बुमराह की गेंद लगी थी. इस डे- नाइट प्रैक्टिस मैच के तीसरे दिन जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) बल्लेबाजी कर रहे थे और ग्रीन गेंदबाजी. बुमराह ने एक सीधा शॉट खेला और यह गेंद ग्रीन के सिर पर लगी, जिसके बाद वह जमीन पर बैठ गए. इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया. ग्रीन एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ आज और कल प्रैक्टिस करेंगे और यदि वह सभी जरूरी फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं तो उन्हें गुरुवार को खेले जाने वाले डे-नाइट टेस्ट मैच में जगह मिलेगी.

टेस्ट सीरीज से पहले एरॉन फिंच ने दी ऑस्ट्रेलियाई टीम को सलाह, कैसे करें कोहली का सामना

जस्टिन लैंगर ने कहा, ”अगर वह सभी फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं तो वह जरूर खेलेंगे. हम सिर्फ कन्कशन प्रोटोकॉल से गुजर रहे हैं. हम सभी ने देखा, यह एक बहुत ही असामान्य घटना थी जो उसके साथ हुई थी.” उन्होंने आगे कहा, ”यदि कैमरून प्रोटोकॉल से गुजर जाते हैं. वह ट्रेनिंग करते हैं और वह अच्छा महसूस करते हैं. मैंने उन्हें पिछली रात देखा था, उनके चेहरे पर बड़ी मुस्कान थी. आज सुबह उन्होंने एक और टेस्ट दिया और हमें अच्छी खबर मिली.”कोच ने कहा, ”वह शानदार युवा खिलाड़ी हैं. उन्होंने शेफील्ड शील्ड क्रिकेट में अपने प्रदर्शन के जरिये सेलेक्शन का अधिकार हासिल किया है. अगर वह फिट और उपलब्ध हैं तो वह टेस्ट डेब्यू करेंगे, जो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट, उनके लिए और उनके परिवार के लिए बहुत अच्छा है.”

कैमरून ग्रीन को अभी चार ओवर से ज्यादा गेंदबादी की मनाही है. दिन में दो बार वह रिहैब जाते हैं, पिछले साल पीठ में स्ट्रैस फैक्चर की वजह से वह गेंदबाजी करने में असमर्थ हैं. हालांकि, उनकी बैटिंग फॉर्म काफी अच्छी हैं मार्श शेफील्ड शील्ड में इसी साल उन्होंने एडिलेड में 197 रनों की पारी खेली थी. पिछले सप्ताह ही भारत ए के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में भी उन्होंने नाबाद शतक जड़ा था.

IND VS AUS: भारत से मिली पिछली हार को अबतक नहीं भुला पाए हैं मिचेल स्टार्क, सामने आया दिल का दर्द

अगर गुरुवार को ग्रीन डेब्यू करते हैं तो उनकी उम्र होगी- 21 साल और 196 दिन. ऐसे में वह टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले ऑस्ट्रेलिया के सबसे युवा खिलाड़ी होंगे. उनसे पहले मैथ्यू रेनशॉ के नाम यह रिकॉर्ड था, जिन्होंने 20 साल और 241 दिन की उम्र में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2016 में इसी वेन्यू पर डेब्यू किया था.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम: टिम पेन (कप्तान), जो बर्न्स, पैट कमिंस, कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मोइजेस हेनिरक्स, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, मिचेल नेसल, जेम्स पैटिंसन, विल पुकोवस्की, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वीप्सन, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर.

भारतीय टेस्ट टीम: विराट कोहली (कप्तान, सिर्फ पहले टेस्ट के लिए), अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज.





Source link