मध्यप्रदेश में मौसम सर्द: भोपाल, पचमढ़ी में कोहरा; कल बारिश के आसार, फिर शुष्क रहेगा मौसम, प्रदेश में बढ़ेगी ठंड

मध्यप्रदेश में मौसम सर्द: भोपाल, पचमढ़ी में कोहरा; कल बारिश के आसार, फिर शुष्क रहेगा मौसम, प्रदेश में बढ़ेगी ठंड


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Madhya Pradesh Weather, Fog In Madhya Pradesh, Winter News Update Minimum Temperature Dropped In Bhopal, Gwalior, Indore

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

कोहेरे के कारण भोपाल एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह दृश्यता 50 मीटर से 200 मीटर तक रह गई।

  • दिन-रात के पारे में गिरावाट, अधिकतम तापमान 15 डिग्री तक लुढ़का
  • कई शहरों में सुबह के वक्त दृश्यता 50 से 200 मीटर तक रही

प्रदेश की राजधानी भोपाल में इस सीजन में पहली बार कोहरे का खासा असर नजर आया। मंगलवार सुबह भोपाल में विजिबिलिटी 50 मीटर से लेकर 200 मीटर तक रह गई। इसके अलावा पचमढ़ी में दृश्यता 200 मीटर तक रही। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि बुधवार सुबह तक कोहरा और हल्की बारिश की संभावना है। अब दिन के बाद रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।

तापमान में गिरावट का असर पूरे प्रदेश में रहेगा। इसके बाद मौसम शुष्क हो जाएगा, जिससे ठंड बढ़ेगी। हालांकि दो दिन बाद तापमान में उतार-चढ़ाव शुरू हो जाएगी। अभी मध्य अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में भी चक्रवातीय गतिविधियां सक्रिय हैं, लेकिन इसका प्रदेश पर ज्यादा असर नहीं होगा।

भोपाल में सोमवार को दिनभर कोहरा छाया रहा। इस कारण दिन में भी शाम जैसा अंधेरा रहा।

भोपाल में सोमवार को दिनभर कोहरा छाया रहा। इस कारण दिन में भी शाम जैसा अंधेरा रहा।

प्रदेश में अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक रहा

प्रदेशभर में बारिश के कारण दिन के तापमान में काफी गिरावट रही। यह अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस तक रहा। सबसे ज्यादा खरगौन में 25.5 डिग्री, सिवनी में 25.2, खंडवा में 25.1 डिग्री और छिंदवाड़ा में 25 डिग्री तक गया। इसके अलावा अन्य जगहों पर तापमान इन शहरों से कम ही रहा। इधर, रात के पारे में भी गिरावट हुई है। सबसे कम पचमढ़ी में 6 डिग्री रहा, जबकि ग्वालियर में 10.2 डिग्री रहा। इसके अलावा प्रदेश में सभी जिलों में इससे अधिक ही न्यूनतम तापमान रहा।

कमजोर हो गया है अरब सागर से आने वाली नमी का असर

मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर से लगातार नमी आने के कारण प्रदेश में बारिश हुई। अब इसका असर कम हो गया है। नमी आने से बंद होने के कारण धूप निकलेगी। इससे मौसम शुष्क होगा और ठंड बढ़ेगी। हालांकि बुधवार सुबह तक प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ही कोहरा रहने की संभावना बनी हुई है।



Source link