लापरवाही: रेलवे काॅलोनी अब इंटरनेशनल एथलीट के घर से खेल सामग्री की चोरी

लापरवाही: रेलवे काॅलोनी अब इंटरनेशनल एथलीट के घर से खेल सामग्री की चोरी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जीआरपी की लापरवाही से रेलवे काॅलोनी में बदमाश बेखौफ लगातार चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। सोमवार दोपहर रोड नंबर 5 पर रहने वाले इंटरनेशनल एथलीट मणिराम पटेल के घर दिनदहाड़े चोरी हो गई। 19 नवंबर से लेकर अब तक के 26 में यह चौथी वारदात है।

डीआरएम कार्यालय के मैकेनिकल डिपार्टमेंट में लिपिक पटेल दोपहर का खाना खाकर दोपहर 3 बजे ऑफिस आए थे। शाम 6 बजे घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा तो खुल गया लेकिन कमरे का दूसरा दरवाजा अंदर से बंद मिला। पुलिस जवान बाउंड्री फांदकर अंदर पहुंचे तो पीछे का दरवाजा खुला था। पटेल ने सामान की जांच की तो पता चला कि चोर दो जोड़ी रनिंग स्पाइक शू, ट्रैक सूट, सरकार द्वारा दी गई इंडिया लिखी टी शर्ट सहित अन्य सामान ले गए।

पहले हो चुकी चोरी

19 से 22 नवंबर के बीच रेलवे फुटबॉल ग्राउंड के पास तीन मकानों में चोरी का प्रयास हुआ। रेलकर्मी गौरव पाठक के न्यू रेलवे कॉलोनी में रोड नंबर 5 स्थित मकान में चोरी के लिए पीछे आंगन में चोर कूदे तभी रेलकर्मी पाठक की नींद खुल गई। शोर मचाने पर चोर लोहे का सरिया छोड़कर भाग खड़े हुए।



Source link