कपिल देव ने कहा कि हमारे तेज गेंदबाजों को ऑस्ट्रेलिया के पिचों पर गेंदबाजी का अनुभव नहीं है.(फोटो- कपिल देव इंस्टाग्राम)
मेजबान ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 17 दिसंबर से एडिलेड में चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच गुलाबी गेंद से खेला जाएगा
अनुभवी इशांत शर्मा (Ishant Sh) की अनुपस्थिति में भी, भारत टीम के पास जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के नेतृत्व में खतरनाक तेज गेंदबाजी आक्रमण है. टीम में उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी के रूप में शानदार विकल्प मौजूद है. इस पूर्व दिग्गज का मानना है कि भारतीय गेंदबाजों के पास अब भी ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर गेंदबाजी का अनुभव नहीं है.
अपनी ताकत से करें गेंदबाजी
कपिल ने यहां भारतीय चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन सत्र में कहा कि हमारे तेज गेंदबाजों को ऑस्ट्रेलिया के पिचों पर गेंदबाजी का अनुभव नहीं है. कई बार वह उछाल देख कर उत्तेजित हो जाते हैं. यह समझना काफी जरूरी है कि उन्हें अपनी ताकत से गेंदबाजी करनी चाहिए.भारत के लिए 131 टेस्ट में 434 विकेट लेने वाले पूर्व महान खिलाड़ी ने कहा कि हमारे पास शानदार तेज गेंदबाज है , लेकिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी वहां की परिस्थितियों को हमारे गेंदबाजों की तुलना में बेहतर समझते हैं. भारत को 1983 में विश्व विजेता बनाने वाले इस पूर्व कप्तान ने कहा कि दिन-रात्रि फॉर्मेट में खेले जाने वाले सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहेगा.
यह भी पढ़ें:
बड़ी खबर: सालभर में ही सनराइजर्स हैदराबाद में हुई टॉम मूडी की वापसी, मिली ये जिम्मेदारी
IND vs AUS: अपने ही 5 खिलाड़ी बने टीम इंडिया का सिरदर्द, कप्तान कोहली भी ‘परेशान’
उन्होने कहा कि जाहिर है इस टेस्ट (एडिलेड) में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहेगा. वे अपने घर में खेल रहे है. अगर भारतीय टीम गुलाबी गेंद से भारत में खेलती तो मैं कहता कि भारत के जीतने की संभावना 80 प्रतिशत है. वैसे भी ऑस्ट्रेलिया के पास गुलाबी गेंद से कई मैच खेलने का अनुभव है जबकि भारतीय टीम ने सिर्फ एक टेस्ट दूधिया रोशनी में खेला है.